{"_id":"6422b6952d2cc4bba7a3b1c2de931307","slug":"robbering-case-lurch-in-two-police-stations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो थानों में उलझी लूट की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो थानों में उलझी लूट की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर
Updated Wed, 13 Aug 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ईशोपुर में अंग्रेजी शराब के ठेके पर कारिंदे से बीती रात करीब साढ़े नौ-दस बजे के बीच लूट की वारदात हुई।
लुटेरे पीड़ित की छाती के पास चाकू और सिर पर बोतल मारकर गल्ले से करीब 21 हजार की नकदी और मोबाइल फोन ले गए। घायल युवक को पास से गुजर रहे एक ऑटो चालक की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से इसकी सूचना पुलिस को लगी।
कार्रवाई को लेकर मामला दो थानों में उलझ गया। थाना फर्कपुर और सदर यमुनानगर पुलिस मामले को अपनी सीमा से बाहर का बताती रही। इसी खींचतान में पूरी रात गुजर गई और सोमवार देर शाम तक भी कार्रवाई तो दूर पीड़ित के बयान भी नहीं हो पाए।
शहर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन यूपी के सहारनपुर (देवबंद) निवासी सचिन उर्फ बबलू ने बताया कि वह गांव ईशोपुर के समीप अंग्रेजी शराब के ठेके पर पिछले आठ दिन से काम कर रहा है।
विज्ञापन
सोमवार की रात करीब साढे़ नौ-दस बजे के बीच ठेके पर तीन बाइक पर सवार करीब सात-आठ युवक आ धमके। देखते ही देखते उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान उनमें से एक युवक ने चाकू से उनकी छाती के पास वार कर किया, जबकि दूसरे ने सिर पर बीयर की बोतल मार दी। इस हमले वह घायल होकर नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपी ठेके के गल्ले से 21 हजार रुपये की नकदी और उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।
आरोपी जाते समय ठेके से शराब की कुछ बोतलें भी लेकर चले गए। वह बेसुध हालत में किसी तरह सड़क पर पहुंचा, जहां एक ऑटो चालक की मदद से उसने ठेका संचालक कुरुक्षेत्र के बडहोली निवासी सुखदेव व अन्य कर्मियों को सूचना दी। सूचना पाकर ठेका संचालक और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने उसे अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को घटना की सूचना दी।
कार्रवाई तो दूर, 22 घंटे बाद भी पीड़ित के बयान नहीं
पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करने के दौरान इस बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया था। लेकिन थाना सदर यमुनानगर और थाना फर्कपुर पुलिस के बीच यह मामला उलझ कर रह गया। क्योंकि दोनाें थानाें के प्रभारी मामले को अपनी-अपनी सीमा से बाहर का बताते रहे। इसी बीच रातभर बीतने के बाद अगले दिन भी वारदात के 22 घंटे तक न तो पीड़ित के बयान हो पाए और न ही मामला दर्ज किया गया।
लूट की वारदात की मुझे कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलेगी तो हम कार्रवाई कर सकते हैं।
- दयाल चंद, प्रभारी, थाना फर्कपुर।