{"_id":"d864e95d7369293bf93e677326a88f4d","slug":"robbed-with-nri-family-on-gun-point-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर लुटेरों ने एनआरआई परिवार को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन प्वाइंट पर लुटेरों ने एनआरआई परिवार को लूटा
ब्यूरो/अमरउजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Sat, 29 Aug 2015 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के राजासांसी एयरपोर्ट से क्वालिस गाड़ी में जालंधर आ रहे एनआरआई फैमिली को अमृतसर के वेरका चौक के पास लुटेरों ने गन-प्वाइंट पर लूट लिया।
विज्ञापन
लुटेरों ने परिवार को डराने के लिए हवा में फायर भी किया। लुटेरे उनसे पांच हजार पौंड, आईफोन, लैपटॉप व अटैची में रखा कीमती सामान लूट ले गए। वारदात शनिवार तड़के सवा तीन बजे के करीब हुई। पुलिस पांच बजे के बाद घटनास्थल पर पहुंची। इस वारदात से पूरा परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
बस्ती दानिशमंदा के गांव गांव कादियां के रहने वाले एनआरआई सिमरजीत विरदी ने बताया कि उनका यूके में लकड़ी का बिजनेस है। उसके ससुर का देहांत हो गया था। वह अपनी पत्नी के साथ अमृतसर पहुंचे थे। शुक्रवार की रात दो बजकर दस मिनट पर उनकी फ्लाइट अमृतसर राजासांसी एयरपोर्ट पर उतरी थी।
विज्ञापन
उन्हें रिसीव करने के लिए साला सर्बजीत सिंह ड्राइवर के साथ क्वालिस गाड़ी लेकर आया था। वहां से वह जालंधर के निकल पड़े। वेरका चौक पर एक आई-20 कार ने उनकी गाड़ी रोक ली। कार से दो नौजवान लुटेरे उतरे, जिसमें एक के हाथ में दोनाली व दूसरे के हाथ में देसी कट्टा था। एक ने मुंह पर और सूचना ने सिर पर कपड़ा बांध रखा था।
एक लुटेरे ने हवा में फायर किया, जिससे वह दहशत में आ गए।
लुटेरे ने गाड़ी की चाबी निकाल ली और सारा सामान उनसे लूटकर अपनी गाड़ी में रख लिया। तीन-चार मिनट में लुटेरे वारदात कर फरार हो गए। वक्त उस समय 3.15 का था, उन्होंने 100 नंबर पर फोन किया और करीब पांच बजे के बाद पुलिस उघटनास्थल पर पहुंची। सर्बजीत सिंह ने बताया एक लुटेरे ने काले रंग का कुर्ता पहन रखा था और दूसरे का कद छोटा था।
चालक के पास गाड़ी की दूसरी चाबी थी, जिसके सहारे वह गाड़ी स्टार्ट कर जालंधर पहुंचे। इस वारदात की लिखित शिकायत अमृतसर पुलिस के अलावा आईजी एनआरआई गुरप्रीत दियो को दे दी गई है।