फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbed on the pretext of asking for address, woman snatcher arrested

Chandigarh News: पता पूछने के बहाने लूटा, महिला स्नैचर गिरफ्तार

Sun, 19 Apr 2026 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Robbed on the pretext of asking for address, woman snatcher arrested

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात में शामिल एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया सामान बरामद किया है, जबकि गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार छापे मार रही है। मूलरूप से उन्नाव (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली कोमल (26) हाल में बुड़ैल में रह रही थी। शिकायतकर्ता पिंकू कुमार ने बताया कि सेक्टर-48 बस स्टॉप के पास महिला और दो युवकों ने उससे पता पूछने के बहाने बात की। इसी दौरान महिला ने उसका पर्स निकाल लिया जबकि साथियों ने मोबाइल फोन और चांदी का लॉकेट छीन लिया। पुलिस ने कार्रवाई कर महिला को गिरफ्तार कर पर्स बरामद कर लिया, जिसमें जरूरी दस्तावेज और नकदी मिली। जांच में सामने आया कि गिरोह जंगल क्षेत्र में अस्थायी ठिकाना बनाकर रहता था और नशे की लत पूरी करने के लिए वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस भागे आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed