फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roadways striking driver-operators, passengers will still helpless

हड़ताल पर गए रोडवेज चालक-परिचालक, यात्री आज भी रहेंगे बेबस

Tue, 06 Dec 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 06 Dec 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Roadways striking driver-operators, passengers will still helpless
रोडवेज बस - फोटो : file photo
रोडवेज डिपो में परिचालक और स्टैंड इंचार्ज के बीच हुआ विवाद सोमवार को तूल पकड़ गया। स्टैंड इंचार्ज पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर रोडवेज कर्मी हड़ताल पर चले गए। इससे नए बस स्टैंड से बसों का संचालन ठप हो गया। सुबह 10 बजे से रोहतक डिपो की बसों के  पहिए भी थम गए। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रोडवेज की बसें नहीं मिलीं और निजी बसों में ज्यादा भीड़ होने के कारण यात्रियों को गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ीं। वहीं, रोडवेज कर्मचारियों का दावा है कि प्रशासन से हुई बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकल सका है। मंगलवार को भी रोहतक डिपो के चालक और परिचालक हड़ताल पर रहेंगे, इससे डिपो से बसों का परिचालन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन


 ध्यान रहे कि नए बस स्टैंड पर रविवार सुबह परिचालक मनोज और स्टैंड इंचार्ज राजकुमार उर्फ बल्लू के बीच नोट बदलने को लेकर मारपीट हुई थी। परिचालक मनोज का आरोप है कि स्टैंड इंचार्ज राजकुमार ने पांच सौ और हजार के पुराने नोट देकर उससे फुटकर रुपये ले लिए थे। आरोप है कि राजकुमार ने जबरदस्ती उसे दोबारा पुराने नोट थमा दिए और कहा कि शाम तक इन्हें बदल कर दे देना वरना तेरा ट्रांसफर करवा दूंगा। दोनों में मारपीट के बाद अन्य चालक और परिचालक उसे स्टैंड परिसर स्थित पुलिस चौकी ले आए और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और विजिलेंस की जांच की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक डिपो से जाने वाली बसों के पहिए थमे, यात्री रहे परेशान

Roadways striking driver-operators, passengers will still helpless
हरियाणा रोडवेज - फोटो : File Photo
इसी मामले में रोडवेज के चालकों और परिचालकों, यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को सुबह 10 बजे के करीब रोहतक डिपो से बसों का संचालन रोक दिया और सभी यूनियन कर्मी, चालक और परिचालक परिसर में ही अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। जिला प्रधान हरियाणा कर्मचारी महासंघ जोगेंद्र बल्हारा, युद्धवीर दांगी, जितेंद्र लाकड़ा और आनंद खिलवाड़ी ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने और मामले की विजिलेंस से जांच करवाने की मांग उठाई। 

बसों का संचालन बंद हो जाने के कारण यात्री परेशान हो गए। लोगों को जाने के लिए बसें नहीं मिलीं। विद्यार्थियों को भी मुसीबतें हुईं। इस दौरान गांव से आने वाली छात्राओं को वापस जाने के लिए रोडवेज की बस नहीं मिली और निजी बसों में भीड़ समेत अन्य परेशानियों का सामना करते हुए यात्रा करनी पड़ी। 

मान ली है मांग 
यूनियन वालों की मांग मान ली है। एफआईआर दर्ज करवा दी है। उनके लिखे पत्र को महानिदेशक को भेज दिया है। बसों का संचालन अब सुचारू रूप से करवाएंगे।
- राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोहतक डिपो।

एडीसी से शाम की वार्ता विफल, आज भी जारी रहेगी हड़ताल
इस संबंध में शाम को एडीसी के साथ हुई वार्ता विफल रही। अब स्टेट बोर्ड की बैठक के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हुडा सिटी पार्क में सुबह 10 बजे से स्टेट बोर्ड की बैठक होगी।
- राम करण हुड्डा, महासचिव, इंटक यूनियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed