फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roadways strike can increase problems of BJP in Haryana

हरियाणा में भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकता है रोडवेज आंदोलन, सूत्रों के इनपुट ने किया अलर्ट

Thu, 06 Dec 2018 09:14 AM IST
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 06 Dec 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Roadways strike can increase problems of BJP in Haryana
रोडवेज का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में चुनावी साल भाजपा के लिए मुश्किलों भरा साबित होने जा रहा है। विपक्ष से निपटने की चुनौती तो है ही सरकारी और कच्चे कर्मचारियों के आंदोलन ने सिरदर्द और बढ़ा दिया है। रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन भाजपा के लिए खतरे की घंटी बजा रहा है। किलोमीटर स्कीम के विरोध में शुरू हुए आंदोलन का अब व्यापक असर दिखने लगा है। सरकारी और कच्चे कर्मचारी भी अब लामबंद हो गए हैं।

विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी जहां जनता को सरकार के खिलाफ एकजुट करने के लिए घर-घर पहुंचेगी, वहीं सर्व कर्मचारी संघ और नगरपालिका कर्मचारी संघ 8 व 9 दिसंबर को रोहतक में रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे। 
विज्ञापन


दोनों संगठनों ने राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इसमें परिवहन विभाग और सरकार के रवैये की समीक्षा कर जनांदोलन शुरू करने की रूपरेखा सार्वजनिक की जाएगी। रोडवेज के लगभग साढ़े उन्नीस हजार कर्मचारियों के समर्थन में पक्के और कच्चे लगभग तीन लाख कर्मचारियों के आने से भाजपा को बड़ा वोट बैंक खिसकने का डर सताने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया इनपुट ने भी सरकार और भाजपा नेतृत्व को रिपोर्ट दी है कि नगर निगम चुनाव और आने वाले चुनावों को कर्मचारियों की नाराजगी प्रभावित कर सकती है। पार्टी के खुफिया इनपुट से मिल रहे संकेत कर्मचारियों की हर मूवमेंट पर पैनी निगाह रखे हैं। निर्णायक आंदोलन की घोषणा के साथ ही जगह-जगह हो रही बैठकों का भी इनपुट सरकार को सौंपा जा रहा है।

अंदरखाने डैमेज कंट्रोल पर चल रहा मंथन 

Roadways strike can increase problems of BJP in Haryana
Haryana Roadways - फोटो : File Photo

सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों के खिलाफ होने की आहट को भांपते हुए भाजपा भी सतर्क हो गई है। भाजपा अंदरखाने अपने कार्यकर्ताओं के जरिये डैमेज कंट्रोल का प्रयास करेगी। इसके अलावा अंदरखाते यह भी मंथन चल रहा है कि कर्मचारियों के विरोध को शांत कैसे किया जाए। भाजपा का थिंक टैंक इस पर भी गंभीरता से मंथन कर रहा है। साथ ही बेलगाम अधिकारियों पर भी नकेल कसने की तैयारी चल रही है, ताकि कर्मचारियों को उकसाने वाले फैसले रोके जा सकें। कर्मचारियों के सीएम सिटी करनाल में शक्ति प्रदर्शन की घोषणा के बाद तो भाजपा नेतृत्व अलर्ट हो गया है।

अंबाला, जींद-कैथल में भी चालकों को हटाने के आदेश जारी
रोडवेज के 365 अनुबंध चालकों की सेवाएं समाप्त करने के निर्णय पर डिपो में अमल शुरू हो गया है। फरीदाबाद डिपो के बाद अब अंबाला, जींद और कैथल डिपो ने भी 2016 में भर्ती चालकों को नौकरी से हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे रोडवेज कर्मचारियों में रोष और बढ़ गया है।

सरकार के पास अब भी वक्त, चेत जाए : कमेटी
रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य इंद्र सिंह बधाना, वीरेंद्र धनखड़, हरिनारायण शर्मा, सरबत पूनिया, दलबीर किरमारा, सुलतान सिंह, पहल सिंह तंवर ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न करना सरकार बंद करे। अब भी सरकार के पास समय है, बातचीत के जरिये हर मसला सुलझाया जा सकता है। कर्मचारियों ने अगर चुनावों में विरोध का निर्णय एकमत से ले लिया तो फिर उसे पलटना मुश्किल होगा। दलबीर किरमारा पहले ही निगम चुनावों में भाजपा के खिलाफ वोट की अपील कर्मचारियों से कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed