फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roadways fears a loss of 100 crores due to increase in diesel prices

डीजल की कीमतें बढ़ने से रोडवेज को 100 करोड़ के घाटे का अंदेशा

Mon, 22 Jun 2020 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Jun 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
Roadways fears a loss of 100 crores due to increase in diesel prices
हरियाणा रोडवेज

हरियाणा रोडवेज को डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से एक महीने में लगभग 100 करोड़ रुपये का घाटा होने का अंदेशा है। कीमतें अगर और बढ़ीं तो इसमें इजाफा होगा। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन में रोडवेज को पहले ही अरबों रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ है। अभी तक अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


केस लगातार बढ़ने के कारण पड़ोसी राज्य बसों के आवागमन को मंजूरी नहीं दे रहे हैं। साढ़े 3 करोड़ की रोजाना रिसीट 5 से 7 लाख तक सिमट गई है। डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से रोडवेज को और राजस्व घाटा होगा। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी ने केंद्र सरकार से रोडवेज को आर्थिक पैकेज देने की मांग की है। कमेटी पेट्रो पदार्थों की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी का विरोध करेगी। 
विज्ञापन


26 जून को सभी डिपो पर प्रदर्शन कर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे। कमेटी के वरिष्ठ नेता इंद्र सिंह बधाना, दलबीर किरमारा, अनूप सहरावत, सरबत सिंह पूनिया, आजाद सिंह गिल व दिनेश हुड्डा ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दामों में बेशुमार बढ़ोतरी से परिवहन उद्योग तबाह होने के कगार पर है। आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ेगी। बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में भारी कटौती का फायदा सरकार परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों व किसानों को देने के बजाय तेल कंपनियों को दे रही है। कमेटी नेताओं ने बताया कि आल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारी 26 जून को प्रदर्शन कर महाप्रबंधकों के माध्यम से पेट्रोलियम मंत्री को ज्ञापन भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed