हरियाणाः दो दिन भूख हड़ताल में रहेंगे रोडवेज कर्मचारी, बढ़ सकती सरकार की मुश्किलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मचारियों ने आंदोलन के अगले चरण की घोषणा कर दी है। रोडवेज कर्मचारी अब गांधीगिरी करते हुए दो दिन की भूख हड़ताल करेंगे। कर्मचारी नेता राज्य महासचिव बलवान सिंह दोदवा व चंडीगढ़ डिपो के प्रधान चंद्रभान सोलंकी, राजबीर दलाल, सत्यवान ढुल, प्रदीप बुरा, बलबीर जाखड़ व सतपाल यादव ने आयोजित बैठक के बाद बताया कि 365 चालकों को नौकरी से निकालने व सरकार की कर्मचारी व जन विरोधी फैसलों के खिलाफ हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के आह्वान पर 13 व 14 दिसंबर को चंडीगढ़ डिपो में 24 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी।
जिसमें ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी हिस्सा लेंगे। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि 2016 में लगे चालकों को नौकरी से निकालने के आदेश जारी करके सरकार 365 परिवारों के मुंह से निवाला छीनने का काम कर रही है। सरकार काम जनहित में बेरोजगारों को रोजगार देने का होता है लेकिन यह सरकार इसके विपरीत जाकर रोजगार छीनने का काम करके 365 परिवारों को बर्बाद करने पर तुली हुई है।
उन्होंने बताया कि ये सभी चालक वर्ष 2016 में भर्ती की सारी प्रक्रिया पूरी करके लगे थे तथा तीन साल से लगातार विभाग में पूरी ईमानदारी व लगन से काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार बेवजह एक द्वेष भावना के तहत इनको नौकरी से निकालने के तुगलकी फरमान जारी कर रही है जबकि विभाग आज भी कम से कम 15 हजार चालकों की और जरूरत है।
इस तरह के फरमान परिवहन के उच्च अधिकारी अपने स्तर पर जारी कर रहे हैं और फजीहत सरकार की हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इसी तरह अधिकारियों की कठपुतली बनी रही तो आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में जनता का भारी आक्रोश झेलना पडे़गा।