फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roadways buses strike extend 3 days in 10 States including Haryana, 41 probationer driver Dismissed

हरियाणा सहित 10 राज्यों में तीन दिन और रोडवेज बसों का चक्काजाम, 41 प्रोबेशनर ड्राइवर बर्खास्त

Tue, 23 Oct 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 23 Oct 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses strike extend 3 days in 10 States including Haryana, 41 probationer driver Dismissed

हरियाणा सहित दस राज्यों में रोडवेज बसों का तीन दिन और चक्काजाम रहेगा। सरकार से वार्ता टूटने के बाद रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी ने 25 अक्टूबर तक राज्यव्यापी हड़ताल को बढ़ा दिया है। साथ ही किलोमीटर स्कीम के कथित घोटाले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग फिर दोहराई है। सरकार विजिलेंस जांच कराने को तैयार है लेकिन कर्मचारी उस पर सहमत नहीं हैं।

विज्ञापन


परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने 22 अक्टूबर को प्रदेश में कुल 1050 बसों के संचालन का दावा किया है। उन्होंने 884 रोडवेज बसें और 166 निजी बसें चलाने की बात कही है। हड़ताल में शामिल 41 प्रोबेशनर ड्राइवरों को सरकार ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। 175 कर्मचारियों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। उधर, रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में विभाग की मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन ने उतरते हुए काम बंद कर दिया है।
विज्ञापन


हड़ताल के कारण परिवहन व्यवस्था चरमराने पर सीएम मनोहर लाल ने पड़ोसी राज्यों को बसें मुहैया कराने के लिए पत्र लिखा है। उनके मदद मांगने पर उत्तर प्रदेश सरकार आगे आई है और 300 बसें चालकों-परिचालकों सहित मुहैया कराने की हामी भरी है। सीएम ने पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान सरकारों को पत्र लिखा है। सीएम ने इन राज्यों से अपनी बसों की फ्रीक्वेंसी भी हरियाणा में बढ़ाने का आग्रह किया है। उत्तर प्रदेश की बसों को हरियाणा सरकार रोडवेज के परमिट पर ही चलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल-पंजाब से मदद की उम्मीद कम 

हिमाचल प्रदेश से भी जल्द मदद मिलने की संभावना सरकार ने जताई है, लेकिन वहां की एचआरटीसी यूनियनें पहले ही रोडवेज के समर्थन का ऐलान कर चुकी हैं। पंजाब सरकार ने भी अभी तक मदद को लेकर पत्र का जवाब नहीं दिया है, चूंकि पंजाब की यूनियनें भी हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में आ गई हैं।

स्कीम रद्द करते ही हड़ताल करेंगे खत्म : कमेटी 
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्य इंद्र सिंह बधाना, ओम प्रकाश ग्रेवाल, अनूप सिंह सहरावत, दलबीर किरमारा, हरि नारायण शर्मा, जय भगवान कादियान, पहल सिंह तंवर, सरबत पूनिया, नसीब जाखड़, बलवान सिंह दोदवा, आजाद सिंह गिल व रामकुमार वर्मा ने आपात बैठक के बाद कहा कि जब तक किलोमीटर स्कीम रद्द नहीं होगी, हड़ताल आगे बढ़ती रहेगी। सरकार के बुलावे पर वे वार्ता में शामिल हुए, लेकिन सरकार अपने फैसले पर अडिग है, जिससे बात बन नहीं पाई। सरकार जैसे ही स्कीम को रद्द करेगी तत्काल हड़ताल खत्म कर देंगे। सीएम स्वतंत्र एजेंसी से किलोमीटर स्कीम घोटाले की जांच करवाएं, निलंबन, एस्मा के तहत कार्रवाई, गिरफ्तारियों व कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे वापस हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed