फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roads are being made for convocation in PU

Chandigarh News: पीयू में कन्वोकेशन के लिए सड़कें बनाई जा रही चकाचक

Tue, 16 May 2023 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Roads are being made for convocation in PU
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने 20 मई को आयोजित होने वाले 70वीं कन्वोकेशन को लेकर तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी है। पीयू में जिस रूट से उपराष्ट्रपति का काफिला गुजरना है, उन सड़कों को चकाचक करना शुरू कर दिया है। वहीं सेक्टर-14 के परिसर की पार्किंग, गार्डन, फुटपाथ आदि पर और पेड़ों की कटाई-छंटाई कर दी गई है। कोरोना महामारी के बाद स्टूडेंट सेंटर की भी कन्वोकेशन के चलते साफ-सफाई कर दी गई है। पंजाब यूनिवर्सिटी ने कन्वोकेशन के लिए अतिथियों को आमंत्रण भी भेज दिए हैं। कंवोकेशन में मुख्यातिथि उपराष्ट्रपति और पीयू के चांसलर जगदीप धनखड़ रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पीयू ने 19 और 20 मई को होने वाली सेमेस्टर परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है। दोनों दिनों में यूजी और पीजी कोर्स की होने वाली परीक्षा के लिए नई तारीखों की घोषणा पीयू की ओर से मंगलवार को की जाएगी। दोनों परीक्षाओं का आयोजन अगले महीने करवाया जाएगा। दोनों दिन छात्रों की छुट्टी रहेगी। कन्वोकेशन से एक दिन पहले 19 मई को रिहर्सल का आयोजन करवाया जाएगा।
विज्ञापन


पीयू ने पुलिस के साथ बैठक कर नो व्हीकल रोड और वीवीआईपी रूट प्लान किया जारी
गेट नबंर-1 से वाया एडमिन ब्लॉक, कैमिस्ट्री, फिजिक्स विभाग से लेकर जिम्नेजियम हॉल तक रहेगा वीवीआईपी रूट
20 मई को सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक इस रूट से सामान्य लोगों के लिए एंट्री रहेगी बंद
19 और 20 मई को इस रूट पर कोई भी व्हीकल खड़े करने की नहीं होगी अनुमति
सभी को निर्धारित पार्किंग पर ही अपने वाहन करने होंगे पार्क अन्यथा पुलिस व्हीकल को उठवा लेगी
20 मई को गेट नबंर-1 से सुबह 6 बजे से 9 बजे तक आम लोगों के लिए आने-जाने के लिए रहेंगे खुले
सुबह 9 से दोपहर ढाई बजे तक इस गेट से कोई भी व्हीकल को आने की अनुमति नहीं होगी। गेट नबंर -2 से वीआईपी, अतिथि, फैकल्टी और मीडिया को आने जाने के लिए अनुमति होगी। वहीं छात्र गेट नंबर-3 से सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed