फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU's new initiative: Differently-abled students will now have access to online assistance for exams.

Chandigarh News: पीयू की नई पहल, अब दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा में मदद के लिए मिलेगी ऑनलाइन सुविधा

Thu, 15 Oct 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
PU's new initiative: Differently-abled students will now have access to online assistance for exams.
वेबसाइट और मोबाइल ऐप से सहायक के लिए कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने दिव्यांग विद्यार्थियों की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। यूनिवर्सिटी ने स्क्राइब बैंक नाम से वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए परीक्षा के दौरान लिखने में मदद की जरूरत वाले विद्यार्थियों को सहायक स्क्राइब मिल सकेगा। इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत इंटरनेशनल व्हाइट केन डे के मौके पर कुलपति प्रो. मीनाक्षी गोयल ने की। यह पहल इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की सीएसआर पहल सेव द क्वेस्ट के सहयोग से शुरू की गई है।

यह होगा फायदा...
कई दिव्यांग विद्यार्थी शारीरिक परेशानी या दृष्टिबाधित होने के कारण परीक्षा में खुद उत्तर नहीं लिख पाते। ऐसे विद्यार्थियों को स्क्राइब यानी ऐसा व्यक्ति चाहिए होता है, जो उनके बोलने पर उत्तर लिख सके। अब योग्य विद्यार्थी वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपना पंजीकरण कराकर स्क्राइब की मदद मांग सकेंगे। वहीं इच्छुक स्वयंसेवक भी इस प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले सहायक तलाशने में होने वाली परेशानी कम होगी और उन्हें समय पर मदद मिलने में आसानी होगी।
विज्ञापन


कॉलेजों तक भी पहुंचेगी सुविधा...
यूनिवर्सिटी इस सुविधा को अपने क्षेत्रीय केंद्रों और संबद्ध कॉलेजों तक पहुंचाने की योजना बना रही है। इसके लिए कॉलेजों को विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों का पंजीकरण बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यूनिवर्सिटी के अनुसार इस पहल का उद्देश्य दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा में समान अवसर देना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने में मदद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed