{"_id":"641225ac795a5cb82e05b5d9","slug":"road-will-be-built-on-kaushalya-dam-with-20-crore-rupees-chandigarh-news-c-16-1-87975-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कौशल्या डैम पर 20 करोड़ रुपये से बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कौशल्या डैम पर 20 करोड़ रुपये से बनेगी सड़क
विज्ञापन
पंचकूला। कौशल्या डैम पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को पत्र जारी कर दिया गया है। उम्मीद है जल्द ही यहां सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार कौशल्या डैम पर पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए डैम पर लगातार विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब डैम को नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क वहां बनाई जाएगी। यह सड़क बनने से डैम के आस-पास बसी आबादी को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचेगा। सड़क को काफी ऊंचा बनाया जाएगा, जिससे बांध का पानी आवासीय क्षेत्र में आने की आशंका खत्म हो जाएगी।
रात को जगमगाएगी सड़क
इस सड़क को भव्य रूप दिया जाएगा ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को आनंद की अनुभूति हो सके। इसीलिए इस सड़क पर आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। इन लाइटों के कारण यह सड़क रात के समय दूर से ही जगमगाती हुई दिखाई देगी। इससे यह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। सड़क बनने से नेशनल हाईवे से जुड़ाव होने के कारण लोगों की डैम तक पहुंच भी आसान हो जाएगी।
पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स किया जा रहा विकसित
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से 20 एकड़ में पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स भी बनाया जा रहा है। हिमशिखा सोसायटी के नीचे स्थित एचएसवीपी की 20 एकड़ जगह में इस प्रोजेक्ट पर 26 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। यहां पर एचएसवीपी के छोटे-बड़े 120 प्लॉट हैं।
विज्ञापन
वर्जन... लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने के लिए एचएसवीपी काम कर रहा है। डैम के साथ-साथ सड़क का निर्माण किया जाना है। वहां पर कालका-पिंजौर अर्बन कांप्लेक्स भी बनाया जा रहा है।
- धर्मवीर सिंह, प्रशासक, एचएसवीपी, पंचकूला