फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road under Baltana railway gate closed

Chandigarh News: बलटाना रेलवे फाटक के नीचे का रास्ता बंद

Fri, 17 Mar 2023 01:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Mar 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Road under Baltana railway gate closed
पंचकूला। बलटाना रेलवे फाटक से पहले नीचे का रास्ता खोदकर बंद कर दिया गया है। इस कारण लोग दो किलोमीटर का चक्कर लगाकर घर पहुंच रहे हैं। रोजाना सैकड़ों वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि दो किलोमीटर का सफर अतिरिक्त तौर पर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बलटाना रेलवे फाटक से पहले नीचे का रास्ता बंद हो गया है। इस कारण बलटाना जाने वाले पांच हजार से अधिक लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि अतिरिक्त चक्कर बचता था लेकिन यह रास्ता बंद करने के बाद रेलवे फाटक और जाम में लगातार फंस रहे हैं। इस कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

यह कहना है लोगों का
फाटक बंद होने के बाद एक घंटे अधिक लगा
बलटाना का फाटक बंद है। बलटाना से रेलवे फाटक से नीचे जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। इस कारण एक घंटे से अधिक का समय बलटाना पहुंचने में लगा है। इस कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहनलाल, निवासी बलटाना

स्कूटर से तीन किलोमीटर का चक्कर लगा
मुझे बलटाना में काम था। पहले ट्रेन क्रॉस होने के करण फाटक बंद था। इस कारण मैं वापस आ गया। रेलवे के पुल से जाने का रास्ता भी बंद हो गया। इस कारण तीन किलोमीटर का चक्कर काटने में एक घंटे का अतिरिक्त समय लगा।

शाकिर, निवासी बलटाना

रास्ता बंद होने के बाद नशेड़ियों का अड्डा बढ़ेगा
बलटाना रेलवे पुल का रास्ता बंद करने के बाद नशेड़ियों का अड्डा बढ़ेगा। यह रास्ता चलने से लोग आसानी से बलटाना और पंचकूला आ जा सकते थे। अब इस तरह के हालात में लोगों को अधिक परेशानी हो रही है।
मोहम्मद शाहरूख, निवासी बलटाना
आए दिन बंद कर देते हैं रास्ता
बलटाना जाने के लिए आए दिन इस रास्ते को बंद कर दिया जाता है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। हमारी मांग है कि इस रास्ते को बंद नहीं किया जाए।
विकास, निवासी बलटाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed