{"_id":"65990549a3ebc3f009020ff3","slug":"road-show-of-bjp-president-jp-nadda-in-panchkula-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula: पंचकूला में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोड शो के साथ किया चुनाव का शंखनाद, सीएम रहे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula: पंचकूला में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोड शो के साथ किया चुनाव का शंखनाद, सीएम रहे साथ
Sat, 06 Jan 2024 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 06 Jan 2024 03:28 PM IST
सार
भाजपा का हरियाणा लोकसभा की दस की दस सीटे जीतने और विधानसभा चुनाव में हैट्रिक जमाने का लक्ष्य है। इसे पूरा करने के लिए वह कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती। इस लिहाज से शनिवार को होनी वाली कोर ग्रुप की बैठक काफी महत्वपूर्ण होने वाली है।
विज्ञापन
पंचकूला में भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड़डा का रोड शो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार से पंचकूला से चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। उन्होंने सीएम मनोहर लाल के साथ पंचकूला में रोड शो निकाला।
विज्ञापन
रोड शो के दौरान मोदी की गारंटी और मनोहर के विकास से लोगों को अवगत कराने और 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान राम ज्योति जलाने का आह्वान किया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को जेपी नड्डा ने सोलन और शिमला में रोड शो निकाला था।
विज्ञापन
सीएम व नड्डा का रोड शो पंचकूला के टैंक चौक से शुरू हुआ और शहीद मेजर संदीप सांकला चौक तक जाएगा। इस रोड शो में भाजपा के विधायक, सांसद और मंत्रिमंडल के सदस्य भी शामिल हुए।
विज्ञापन
रोड शो के बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा भाजपा के विधायक व सांसदों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा भाजपा की कोर ग्रुप की मीटिंग में हिस्सा लेंगे। इसमें मुख्यमंत्री समेत हरियाणा के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव कीतैयारी, संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति और गठबंधन पर भी चर्चा की जाएगी।
भाजपा का हरियाणा लोकसभा की दस की दस सीटे जीतने और विधानसभा चुनाव में हैट्रिक जमाने का लक्ष्य है। इसे पूरा करने के लिए वह कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती। इस लिहाज से शनिवार को होनी वाली कोर ग्रुप की बैठक काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। इस बैठक में पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह व नड्डा के नेतृत्व में हुई राष्ट्रीय बैठक में लिए गए फैसले और और माइक्रो स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए बनाई गई रणनीति से अवगत कराया जाएगा।