फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road sealing makes it difficult for farmers to come and go in the fields

सड़क सील करने से किसानों का खेतों में आना-जाना हुआ मुश्किल

Mon, 04 May 2020 02:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Road sealing makes it difficult for farmers to come and go in the fields
चंडीगढ़। गांव खुड्डालाहौरा के किसान परेशान हैं। कोरोना वायरस के कारण उनके गांव के पास ही श्मशान घाट के साथ सड़क को सीआरपीएफ ने बंद कर दिया है। इसके कारण किसानों का अपने ही खेतों में जाना मुश्किल हो रहा है। लोगों की मांग है कि इस रास्ता को खोला जाए।
विज्ञापन

गांव के लोग करीब साढे़ चार सौ एकड़ जमीन पर खेती करते हैं, लेकिन सौ से ढाई सौ एकड़ रकबा की खेती पर इसी रास्ते से होकर जाना होता है। उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि हमारे नाके से करीब दो किलोमीटर पंजाब की सीमा दूर है। पंजाब की सीमा से पहले ही गांव की फिरनी से थोड़ी दूर पर ही नाका लगाकर सड़क को बंद कर दिया है। गांव वालों को खेतों में नहीं जाने दे रहे हैं।
विज्ञापन

गांव खुड्डालाहौरा के पूर्व सरपंच राकेश शर्मा और पूर्व पंच प्रीत पाल सिंह सिंह ने कहा कि 15 दिनों के बाद धान की फसल के लिए खेतों को तैयार करना होगा। ऐसे में कम से कम ट्रैक्टरों को जाने का रास्ता दिया जाए। हमारे गांव में साढ़े चार सौ से भी अधिक एकड़ में खेती होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे रास्ते से खेतों में जाना मुश्किल है। ट्रैक्टर के पलटने का खतरा है इसलिए इसका समाधान जरूरी है। राकेश शर्मा और प्रीतपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में विलेज डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन को सूचित कर दिया गया है। उधर विलेज डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन सचिन लोहटिया ने कहा कि इस संबंध में वे प्रशासन के अधिकारियों से बात करेंगे और किसानों की मांगों को पूरा करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed