फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road naming in Amravati after martyr Major Anuj Sood

पंचकूला: अमरावती में शहीद मेजर अनुज सूद के नाम पर सड़क का हुआ नामकरण

Tue, 02 Jun 2020 07:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Jun 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Road naming in Amravati after martyr Major Anuj Sood
शहीद मेजर अनुज सूद के नाम पर सड़क का नामकरण।

शहीद मेजर अनुज सूद के नाम पर मंगलवार को सड़क का नामकरण कर दिया गया। दो मई को जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा एनकाउंटर में अमरावती के मेजर अनुज सूद शहीद हो गए थे। उनकी याद में अमरावती एएनए के एमडी कुलभूषण गोयल ने घोषणा की थी कि मकान नंबर 42 से लेकर 72 तक की सड़क का नाम शहीद अनुज सूद के नाम पर रखा जाएगा। जिसे आज पूरा कर दिया गया। 

विज्ञापन


इस मौके पर शहीद मेजर की पत्नी आकृति, पिता रिटायर ब्रिगेडियर चंद्रकात सूद, माता सुमन सूद ने सड़क के नाम का लोकार्पण किया। अमरावती एएनए के एमडी कुलभूषण गोयल, एएनए डायरेक्टर हरगोबिंद गोयल, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, अमरावती रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान शमशेर शर्मा और रिटायर लेफ्टिनेंट जरनल बीएस जस्सवाल आदि भी मौजूद थे। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पंजाब में शराब हुई महंगी, सरकार ने लगाया कोविड सेस, प्रति बोतल 5 से 50 रुपये बढ़ेंगे दाम
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूजा अर्चना के साथ मार्ग का नामकरण किया गया। शहीद के पिता चंद्रकांत सूद ने कहा कि उनके बेटे ने देश के लिए अपनी शहादत दी है। जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। एएनए के एमडी कुलभूषण गोयल ने कहा कि उन्हें गर्व है कि देश के लिए अपनी शहादत देने वाले शहीद मेजर अनुज सूद उनकी अमरावती में रहते थे। उनके नाम के इस मार्ग से लोगों को अपने देश के प्रति रक्षा करने व देश की शान बनाए रखने की प्रेरणा मिलेगी। 

गोयल ने कहा कि अमरावती एनक्लेव की मैनेजमेंट ने फैसला किया था कि मकान नंबर 46 से 72 तक जाने वाली सड़क का मेजर अनुज सूद रोड रखा जाए, ताकि यहां पर रहने वाले लोगों के दिलों में हमेशा मेजर अनुज सूद जिंदा रहें और उनकी कुर्बानी को याद किया जाए। पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने कहा कि शहीद मेजर अनुज सूद की इस कुर्बानी को पूरा देश याद रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed