फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab decided to levy additional Excise Duty and Assessed Fee in lieu of Covid Cess on liquor

पंजाब में शराब हुई महंगी, सरकार ने लगाया कोविड सेस, प्रति बोतल 5 से 50 रुपये बढ़ेंगे दाम

Mon, 01 Jun 2020 05:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Jun 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Punjab decided to levy additional Excise Duty and Assessed Fee in lieu of Covid Cess on liquor
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : ANI

लॉकडाउन से हुए भारी राजस्व घाटे की भरपाई के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक जून से राज्य में शराब पर कोविड सेस लगाने की मंजूरी दे दी। इस फैसले से राज्य को मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान 145 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। वहीं, आम लोगों से लिए शराब की प्रति बोतल के दाम में 5 से 50 रुपये तक की बढ़ोतरी हो जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंत्री समूह की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए कहा कि राज्य को 26000 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है, जो साल 2020-21 के कुल बजटीय राजस्व अनुमानों का 30 प्रतिशत बनता है। इस कारण अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए कुछ कठोर उपायों की जरूरत है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- Unlock 1: पंजाब में आज से दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुलेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान शराब पर असेस्ड फीस और अतिरिक्त आबकारी ड्यूटी लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने 12 मई को मंत्रियों के समूह का गठन किया था। इसमें वित्त मंत्री, शिक्षा मंत्री, आवास मंत्री, शहरी विकास मंत्री और वन मंत्री शामिल थे। इन्हीं की सिफारिशों पर आयातित विदेशी शराब और बीयर पर अतिरिक्त असेस्ड फीस और अन्य तरह की शराब पर अतिरिक्त आबकारी ड्यूटी लगाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने आबकारी एवं कराधान विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि अतिरिक्त जुटाए जाने वाले राजस्व की सारी रकम कोविड से संबंधित कामों पर खर्च की जाए। 

1 जून से शराब पर लागू अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी की दरें

  • शराब का प्रकार                बोतल           अधिया          पव्वा
  • पंजाब मीडियम शराब       5 रुपये           3 रुपये         2 रुपये
  • इंडियन मेड विदेशी शराब  10 रुपये         6 रुपये         4 रुपये 

 

  • बीयर                               प्रत्येक 650 एमएल के लिए 5 रुपये
  • वाइन                               प्रत्येक 650 एमएल के लिए 10 रुपये
  • आरटीडी आदि                 किसी भी साइज की प्रति बोतल 5 रुपये


अतिरिक्त असेस्ड फीस की दरें

  • आयातित विदेशी शराब   - 750 एमएल पर 50 रुपये
  •                                   - बाकी छोटे आकारों पर 30 रुपये
  • आयातित बीयर             - प्रति 650 एमएल पर 7 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed