{"_id":"baa313797f27d265f485844f3a1848ae","slug":"road-accident-in-transport-light-point-one-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर पिकअप ने साइकिल सवार कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर पिकअप ने साइकिल सवार कुचला
Updated Wed, 10 Feb 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। आरोपी पिकअप चालक को सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी चालक को थाने से जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-26 ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर पिकअप चालक साइकिल सवार को कुचल दिया। मृतक की पहचान प्रेम (50) निवासी कांसल के रूप में हुई है। वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित माइक्रोन कंपनी से रात की ड्यूटी कर घर लौट रहा था। पुलिस को इस घटना की सूचना राहगीर ने दी।
विज्ञापन
इसके बाद पीसीआर मौके पर पहुंची और उसको जीएमएसएच-16 लेकर गई। वहां हालत गंभीर होने की वजह से डाक्टरों ने उसको पीजीआई रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने प्रेम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी पिकअप चालक की पहचान बापूधाम निवासी परवेश खान के रूप में हुई है। वही शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई अस्पताल में रखवाया गया है।
पिकअप और कार भिड़ीं
एक अन्य हादसे में बुधवार दोपहर 46-47-48-49 लाइट प्वाइंट पर पिकअप और कार की टक्कर हो गई। दोनों वाहन एक ही ओर से आ रहे थे। अचानक असंतुलित होकर आपस में टकरा गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में लगी है। हादसे में किसी सवार को चोट नही आई है।