{"_id":"687a71ab44607ec202d7cbbab3c82f09","slug":"road-accident-in-chandigarh-one-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बेटी की मौत, मां गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बेटी की मौत, मां गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Thu, 18 Sep 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे लाइट प्वाइंट पर बुधवार रात एक तेज रफ्तार वाहन ने एक्टिवा सवार मां और बेटी को टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को पीजाआई में भर्ती कराया। जहां गरिमा गुलाटी (16) की मौत हो गई, जबकि उसकी मां रजनी गुलाटी की हालत गंभीर बनी हुई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात रजनी और गरिमा एक्टिवा से रेलवे स्टेशन जा रही थीं। वहां से उन्हें पानीपत जाना था। इस दौरान रेलवे लाइट प्वाइंट से जैसे ही रेलवे स्टेशन की ओर वह जाने लगीं तो पीछे आ रही महिंद्रा पिकअप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक वाहन लेकर चंडीगढ़ की ओर भाग गया। मॉडर्न कांप्लेक्स के मकान नंबर 5902 में रहने गरिमा सेक्टर-26 के खालसा स्कूल में पढ़ती थी।
जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर को गरिमा का जन्मदिन था। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया मामले की जांच की जा रही है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग खुलेगा राज
मनीमाजरा थाना प्रभारी चरणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस रेलवे लाइट प्वाइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग लेकर वाहन की पहचान करेगी। उन्होंने बताया कि रात को शिमला से वाहन सब्जी और फल लेकर सिटी में आते हैं। इस लिए उन्होंने चंडीमंदिर के टोल प्लाजा से भी सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग मंगवाई है। जिससे टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।
विज्ञापन