{"_id":"25869494063230efcbae743101f736ba","slug":"road-accident-in-amritsar-4-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में हादसा: पिता समेत 4 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में हादसा: पिता समेत 4 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जंडियाला गुरु (अमृतसर)
Updated Sat, 13 Sep 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरनतारन-जंडियाला गुरु रोड पर वीरवार रात को हुए सड़क हादसे में पिता और उसके दो बेटों समेत चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, वीरवार रात करीब 12.30 बजे अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर एक आल्टो कार डिवाइडर से जा टकरा गई। कार इतनी तेज गति से चल रही थी कि टक्कर से उसके परखच्चे उड़ गए और कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कार सवार लोग गांव नवांपिंड जट्टां से राजासांसी एयरपोर्ट जा रहे थे।
एएसआई धनविंदर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान गुरविंदर सिंह (24), उसके भाई अमरबीर सिंह (21) और उनके पिता जसबीर सिंह पुत्र निर्मल सिंह, निवासी गांव नवांपिंड जट्टां, जालंधर के रूप में हुई।
विज्ञापन
गुरविंदर सिंह विदेश जा रहा था और अन्य तीनों उसे छोड़ने एयरपोर्ट जा रहे थे। मृतकों में चौथा युवक चरनजीत सिंह पुत्र राम लाल, निवासी मिट्ठापुर, जालंधर मृतक भाईयों का दोस्त था। पुलिस ने चारों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिए।
विज्ञापन