फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   road accident, 1 killed, 8 government staff injured

बाइक और वैन भिड़ीं, 1 की मौत, 8 कर्मचारी घायल

Fri, 06 Jun 2014 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर) Updated Fri, 06 Jun 2014 06:40 PM IST
विज्ञापन
road accident, 1 killed, 8 government staff injured

हलका बल्लूआना के अंतर्गत पड़ते सीतो-डाबवाली मार्ग पर पेट्रोल पंप समीप मोबाइल सुनते एक बाइक सवार युवक नेत्र चिकित्सालय की वैन से टकरा गया।

विज्ञापन


इस दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस वैन में सवार आठ स्वास्थ्य कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें श्रीगंगानगर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर के जगदंबा नेत्र चिकित्सालय की वैन में 8 स्वास्थ्य कर्मचारी सवार होकर भीटीवाला के डेरा बाबा टहलदास में हर शुक्रवार को लगने वाले नेत्र जांच कैंप लगाने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे जैसे ही उनकी वैन सीतो-डाबवाली रोड पर बीडी इंटरप्राइसिस नामक पेट्रोल पंप के  सामने पहुंची। इस दौरान तेज गति से आ रहा मोटरसाइकिल सवार युवक की उक्त वैन से टक्कर हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त युवक पेट्रोल पंप से निकलते समय मोबाइल सुन रहा था। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भयंकर थी, जबकि उस पर सवार गांव हिम्मतपुरा निवासी करीब 30 वर्षीय रघुविंद्र बुरी तरह से घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार 8 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने गंभीर घायल रघु को अबोहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसने दम तोड़ दिया जबकि वैन सवार घायलों को श्रीगंगानगर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

सूचना मिलते ही सीतो गुन्नो चौकी के प्रभारी एएसआई गुरचरण सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed