फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RLA will auction VIP numbers, registration starts from 6 January

वीआईपी नंबरों की नीलामी करेगा आरएलए, 6 जनवरी से कराएं पंजीकरण

Tue, 05 Jan 2021 08:44 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
RLA will auction VIP numbers, registration starts from 6 January
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) एक बार फिर कई सीरीज के नंबरों की नीलामी करने जा रहा है। इस नीलामी में शामिल होने के लिए शहरवासी बुधवार से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। 13 जनवरी को आखिरी बोली लगाई जाएगी।
विज्ञापन

बोली में शामिल होने के लिए लोग 6 से 12 जनवरी शाम 5 बजे के बीच पंजीकरण करा सकेंगे। इसके बाद 13 जनवरी से बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। 15 जनवरी को आखिरी बोली लगाई जाएगी। वाहन चालकों को नीलामी में भाग लेने के लिए अपने आपको को नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर पंजीकृत करना होगा, जिसकी लिंक चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके बाद ही वह वहां से यूएएन नंबर प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने चंडीगढ़ के पते पर अपना वाहन खरीदा है, वही नीलामी में भाग ले सकते हैं। भाग लेने के लिए सेल लेटर, फार्म नंबर 21 और आधार कार्ड अनिवार्य है। इस बार नीलामी के लिए पुरानी सीरीज के बाकी बचे नंबरों को भी रखा जाएगा। इसमें सीएच01-सीसी के अलावा सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01-बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीयू, सीएच01-बीटी और सीएच01-बीएस सीरीज के नंबर शामिल हैं।
विज्ञापन

8 लाख में बिका था सीएच01-सीसी 0001
आरएलए ने बीते वर्ष नवंबर महीने में सीएच01-सीसी के नंबरों की नीलामी की थी। इसमें कुल 266 बोली दाताओं ने भाग लिया। इसमें 0001 नंबर सबसे अधिक 8 लाख रुपये में नीलाम हुआ, जिसका आरक्षित मूल्य 50 हजार रुपये था। 0001 के बाद अधिकतम बोली 0009 नंबर के लिए लगी, जो 2.50 लाख रुपये में नीलाम हुआ था, जिसका रिजर्व 30 हजार रुपये था। वहीं, 0002 नंबर 1.64 लाख, 0007 नंबर 2.29 लाख, 0005 नंबर 1.70 लाख, 0006 नंबर 1.68 लाख, 0003 नंबर 1.55 लाख, 0008 नंबर 1.40 लाख, 0004 नंबर 57 हजार और 0010 नंबर 53 हजार रुपये में नीलाम हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed