{"_id":"5e5a98ae8ebc3ec7531bc864","slug":"rla-earned-lacs-in-auction-of-remaining-fancy-numbers-chandigarh-news-pkl3681566130","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएलए ने बाकी बचे फैंसी नंबरों की ऑक्शन में कमाए लाखों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएलए ने बाकी बचे फैंसी नंबरों की ऑक्शन में कमाए लाखों
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से शनिवार को बाकी बचे फैंसी नंबरों की फाइनल ऑक्शन की गई। इसमें नई सीरीज सीएच01-सीए के लिए अधिक रिस्पांस मिला। ऑक्शन में सबसे अधिक बोली सीएच01 सीए0017 नंबर के लिए लगी। ये नंबर रिजर्व प्राइज 20 हजार की जगह 91 हजार रुपये में नीलाम हुआ। इसी सीरीज के ज्यादातर नंबरों के लिए अच्छी बोली लगी।
शनिवार को लगी आखिरी बोली में सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01-बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीयू, सीएच01-बीटी और सीएच01-बीएस सीरीज के नंबरों को शामिल किया गया। इस ऑक्शन से भी विभाग को अच्छा राजस्व प्राप्त हुआ है। इस संबंध में विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने बाकी बचे सभी सीरीज के नंबरों को ऑक्शन में रखा था। सीएच01-सीए 0080 नंबर 62 हजार रुपये में नीलाम हुआ। इसी तरह 0060 नंबर 48 हजार रुपये, 0027 नंबर 53 हजार रुपये, 0096 नंबर 32 हजार, 0028 नंबर 29 हजार, 0063 नंबर 29 हजार और सीएच01बीवाई2000 नंबर रिजर्व प्राइज 20 हजार के मुकाबले 40 हजार रुपये में नीलाम हुआ।