फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rio olympic 2016, shakshi malik, haryana, 2.5 carore, Brand ambesder

हरियाणा में दो ब्रांड अंबेसडर बचाएंगी बेटियां, अनिल विज ने की साक्षी मलिक के नाम की घोषणा

Wed, 24 Aug 2016 08:53 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Aug 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
rio olympic 2016, shakshi malik, haryana, 2.5 carore, Brand ambesder
sakshi malik - फोटो : ani photo
हरियाणा में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान में अब दो ब्रांड अंबेसडर बेटियां बचाने का काम करेंगी। परिणीति चोपड़ा पहले से ही बेटी बचाओ अभियान की ब्रांड अंबेसडर थीं। अब साक्षी मलिक को भी प्रदेश सरकार ने ब्रांड अंबेसडर बनाने की घोषणा कर दी है। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही खेल मंत्री अनिल विज ने साक्षी मलिक को इस अभियान की ब्रांड अंबेसडर बनाने को लेकर ट्वीट कर दिया है।
विज्ञापन


विज के ट्वीट से हरियाणा में अब दो ब्रांड अंबेसडर बन गए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भी बहादुरगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह में विज की बात का समर्थन किया है। बता दें कि जब परिणीति चोपड़ा को बेटी बचाओ अभियान के लिए ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया गया था। उस समय अनिल विज ने इसका विरोध किया था। विज ने यह कहा था कि उनकी जानकारी के बगैर परिणीति को ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है, लेकिन मामला अंबाला से जुड़ा होने केकारण विज खुल कर विरोध नहीं कर सके।
विज्ञापन


परिणीति अंबाला से हैं और अनिल विज अंबाला छावनी से चुनकर विधानसभा तक पहुंचे हैं। बहरहाल, उसके बाद से एक कार्यक्रम के अलावा परिणीति चोपड़ा ने हरियाणा का रुख भी नहीं किया है। वहीं, सरकार ने आज साक्षी मलिक को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की जिम्मेदारी सौंप दी है, लेकिन पहले से ही इस अभियान की बागडोर संभालने वाली परिणीति चोपड़ा के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। साक्षी की नियुक्ति के साथ ही परिणीति चोपड़ा की उपस्थिति पर भी सवाल खडे़ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed