फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rice paddy Milleron are not buying, angry commission, farmer

राइस मिलरों नहीं खरीद रहे धान, गुस्से में आढ़ती, किसान

Fri, 17 Oct 2014 12:03 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 17 Oct 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
लाडवा। अनाज मंडी में आ रही मोटी धान के न बिकने से आढ़ती व किसान परेशान हैं। पीछले तीन दिनों से किसान धान को बेचने के लिए मंडी में बैठे हैं, लेकिन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से धान की खरीद कर रहे सभी राइस मिलरों ने हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में गुरुवार को मंडी के आढ़तियों व किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि मंडी में धान की खरीद शरू नहीं की तो उनको सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


अनाज मंडी  आढ़ती जयपाल, अंग्रेज सिंह, शिवकुमार, प्रेम सिंह, जय सिंह, जगमाल, राहुल, लाभ सिंह, नसीब सिंह, चंदकी राम, रामकुमार, सुरेश कुमार, ज्ञान सिंह, राजेश कुमार, धनी राम, रामनाथ, रघुबीर सिंह, गजे सिंह सहित कई अन्य आढ़तियों व किसानों ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से धान की खरीद कर रहे अधिकतर राइस मिलरों ने धान खरीदने से मना कर दिया है, जिस कारण किसानों व आढ़तियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्से से भरे आढ़तियों व किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और कहा कि जल्द ही उनका धान नहीं खरीदा गया तो उनको सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

बता दें कि सरकार द्वारा की जाने वाली धान की खरीद को सीधे राइस मिलर ही मंडी से खरीद कर उठाते हैं और कुटाई के बाद सरकार को चावल डिलिवर करते हैं।

मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता के अनुसार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से लाडवा अनाज मंडी में सात राइस मिलर धान खरीद कर रहे हैं।

इनका निर्धारित कोटा पूरा हो गया है। इससे पहले भी उन्होंने यह कोटा बढ़वाया था और यदि वह दोबारा इसके लिए आवेदन करेंगे तो उनका कोटा फिर बढ़वाने की कोशिश की जाएगी।


राइस मिल एसोसिएशन लाडवा के अध्यक्ष प्रमोद धवन से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले का हल निकालने की कोशिश की जा रही है।

उनके अनुसार इस संबंध में वह संबंधित विभाग व राइस मिलरों से बैठक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्षा के कारण धान में नमी है, इस कारण भी राइस मिलर इसे खरीदने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed