फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rewari Gangrape, Main Accused Nishu, Dindayal, Sanjeev Presented in Court

रेवाड़ी गैंगरेप: मुख्य आरोपी नीशू का रिमांड 4 दिन और बढ़ाया गया, बाकी दो अभी तक फरार

Fri, 21 Sep 2018 02:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Updated Fri, 21 Sep 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
Rewari Gangrape, Main Accused Nishu, Dindayal, Sanjeev Presented in Court
रेवाड़ी गैंगरेप
रेवाड़ी गैंगरेप केस में मुख्य आरोपी नीशू और अन्य दो आरोपी दीनदयाल समेत डॉक्टर संजीव को कनीना कोर्ट में पेश किया गया, जबकि दो मुख्य आरोपी अभी फरार हैं। आज हुई सुनवाई के बाद नीशू का रिमांड चार दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है, ताकि उससे सच उगलवाया जा सके। वहीं दीनदयाल और संजीव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले भी नीशू को पांच दिन के रिमांड पर भेजा गया था। अन्य आरोपियों दीनदयाल और डॉक्टर संजीव को भी 21 सितंबर तक रिमांड पर लिया गया था, लेकिन अब इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और नीशू को रिमांड पर। वहीं बाकी आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


आरोपियों की पैरवी से वकीलों का इनकार
कोसली बार असोसिएशन के प्रधान दुष्यंत यादव के मुताबिक सभी वकीलों ने एकमत से फैसला लिया है कि कोई भी वकील गैंगरेप के आरोपियों पैरवी नहीं करेगा। साथ ही हरियाणा की हर-एक बार असोसिएशन का समर्थन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला

Rewari Gangrape, Main Accused Nishu, Dindayal, Sanjeev Presented in Court
रेवाड़ी गैंगरेप
कोसली क्षेत्र के एक गांव कनीना निवासी छात्रा को गुरूवार को तीन लड़कों ने अगवा करके गैंगरेप किया था। पीड़िता को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया था। लड़की नेशनल कबड्डी की भी खिलाड़ी है। फिलहाल छात्रा बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई और कनीना के एक सेंटर में कोचिंग ले रही है।

12 सितंबर को पिता के साथ कनीना आई थी। बस स्टैंड से गुजर रही थी तो गांव के पंकज व मनीष मिले। आरोप है कि पंकज ने लड़की को पानी पिलाया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दोनो उसे एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां निशु नामक युवक पहले मौजूद था। तीनों ने उसके साथ रेप किया। गैंगरेप के बाद उसे गंभीर हालत में बस स्टैंड पर छोड़ दिया था।

मामले की जांच के लिए हरियाणा पुलिस ने एक एसआईटी का गठन किया। छापेमारी करते हुए पुलिस ने एक मुख्य आरोपी नीशू को गिरफ्तार कर लिया। उस कोठड़े के मालिक दीनदयाल को भी पकड़ा, जिसमें वारदात अंजाम दी गई थी। वहीं मदद करने वाले डॉक्टर संजीव को भी दबोच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed