रेवाड़ी गैंगरेपः कोर्ट में जज के सामने बोली पीड़िता, किए दो खुलासे, फिर फूट-फूट कर रोई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित रेवाड़ी गैंगरेप केस की पीड़िता जज के सामने कोर्ट में पेश हुई और उस मामले में कई खुलासे किए, फिर वह फूट-फूट कर रोने लगी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में सोमवार को रेवाड़ी की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान पीड़ित छात्रा ने बंद कमरे में पांचों आरोपियों की शिनाख्त की।
करीब साढ़े छह घंटे में छात्रा ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अदालत को बताया। मामले में उसकी मां और पिता की भी गवाही हुई। अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार की विशेष कोर्ट में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों निशु, पंकज फौजी, मनीष, दीनदयाल और डॉ. संजीव को पेश किया।
इसके अलावा जमानत पर चल रहे निक्कू उर्फ नवीन, मंजीत व अभिषेक भी पेश हुए। पीड़िता के वकील कर्ण सिंह यादव ने बताया कि सोमवार को पीड़ित छात्रा ने बंद कमरे में आरोपी मनीष, निशु, पंकज फौजी, निक्कु और संजीव की पहचान की।
पांचों आरोपी मौके पर मौजूद थे
पीड़ित छात्रा ने बताया कि पांचों आरोपी मौके पर मौजूद थे। पीड़ित छात्रा ने अदालत को सुबह 10 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक वारदात के संबंध में सिलसिलेवार तरीके से बताया। इस दौरान दूसरे पक्ष के वकील ने पीड़ित छात्रा और परिजनों से सवाल-जवाब किए। छात्रा के बाद मां और पिता गवाही हुई। मामले की सुनवाई बंद कमरे में हुई। इस दौरान लंच ब्रेक भी नहीं हुआ।
इस दौरान कोर्ट के बाहर पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे। बता दें कि इसी साल 12 सितंबर को कनीना में रेवाड़ी की छात्रा से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले की जांच को गठित एसआईटी ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें मुख्य आरोपी निशु, पंकज फौजी व मनीष हैं। दीनदयाल, डॉ. संजीव, निक्कू उर्फ नवीन, अभिषेक व मंजीत को भी आरोपी बनाया गया है।
फौजी नवीन, मंजीत व अभिषेक को जमानत मिल चुकी है। आरोपियों पर कोर्ट ने 31 अक्तूबर को आरोप तय किये थे।