फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Revolution of ideas never ends: Ajay

कभी खत्म नहीं होती विचारों की क्रांति : अजय

Fri, 23 Jul 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Revolution of ideas never ends: Ajay
चंडीगढ़। थिएटर फॉर थिएटर की ओर से ऑनलाइन माध्यम में वेबिनार रंग संवाद के चैप्टर पांच का आयोजन किया गया। इसमें नाटककार और प्रोफेसर अजय मलकानी मुख्य वक्ता रहे। जनजातियों पर बनाए गए नाटक उल गुलान (क्रांति) का अंत नहीं के बारे में उन्होंने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि विचारों की क्रांति कभी खत्म नहीं होती। मैदान में युद्ध खत्म हो जाता है, लेकिन विचार जिंदा रहते हैं।
विज्ञापन

प्रोफेसर मलकानी ने बताया कि विचारों और जनजातियों व प्रवासी जातियों के संघर्ष का उदाहरण हमें कोरोना महामारी में देखने को मिला। शादियां और कार्यक्रम बंद होने पर लोक इंस्ट्रूमेंट नगाड़ा, शहनाई, रणरेरी इत्यादि बनाने वालों का काम एकदम बंद हो गया था। जनजातियों पर आधारित नाटक उल गुलान का अंत नहीं लिखने से पहले मुंडा जनजाति, विरसा मुंडा इत्यादि पर आधारित खूब सारी किताबें पढ़ीं। इसके बाद शोधपूर्ण नाटक लिखना शुरू किया। इसमें नाटकीय विधाओं को लचीला रखा गया, इसके लिए हमने नाटक में छऊ नृत्य से लेकर संथाली लोकगीत शामिल किए।
विज्ञापन

रंगमंच देता है जिंदा रहने का अहसास
टीएफटी निदेशक सुदेश शर्मा की ओर से पूछे एक सवाल में प्रो. मलकानी ने बताया कि रंगमंच के जरिए आदमी जिंदा रहता है। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, बनारस में डिग्री के दिनों में राजनीति में काफी काम किया, लेकिन बाद में बड़ी बहन और रिश्तेदारों को करीबी से देखा, जो नेता भी रहे, उन्हें देखकर मन ऊब गया। एक बहन बनारस में रंगमंच करती थी, उन्हें नाटक के लिए जब छोड़ने गया था तो देखा कि नाटक में बहन लीड रोल में थी। निर्देशक को सिपाही के लिए एक लड़का चाहिए था, उन्होंने मुझे सिपाही की एक पंक्ति बोलने के लिए चुना। बाद में किसी कारणवश वो नाटक नहीं हो पाया, लेकिन उस एक पंक्ति ने मुझे अहसास करवा दिया कि मैंने रंगमंच ही करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed