फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Revised honorarium may be decided in BoF meeting

बीओएफ बैठक में संशोधित मानदेय पर हो सकता है फैसला

Tue, 08 Mar 2022 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Revised honorarium may be decided in BoF meeting
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने बोर्ड ऑफ फाइनांस (बीओएफ) की बैठक 11 मार्च को बुलाई है। इसमें संशोधित मानदेय पर फैसला हो सकता है। पंजाब विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ लंबे समय से इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय का वार्षिक बजट सत्र 2022-23 के लिए बढ़कर 1014 करोड़ रुपये तक प्रस्तावित किया जा रहा है।
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय की बीओएफ बैठक में शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक स्टाफ को राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि बैठक में इस बार गैर-शैक्षणिक स्टाफ के लिए छठा और शैक्षणिक स्टाफ के लिए सातवां वेतन आयोग लागू करने का प्रस्ताव पास हो सकता है। इसे लेकर सीनेट बैठक में भी सीनेटरों, पुटा और पुसा के सदस्यों ने मांग उठाई थी, कि बैठक में सिर्फ एक्स ऑफिशियो सदस्य और सीनेट के कुछ विशेष सदस्यों के साथ वीसी, डीयूआई और रजिस्ट्रार के अलावा पंजाब सरकार, यूटी प्रशासन और शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी इसमें सदस्य रहेंगे। पिछले साल पीयू का बजट लगभग 600 करोड़ रुपये का था। पंजाब सरकार ने मुलाजिमों के लिए छठा वेतन आयोग लागू कर दिया है। उनके एरिअर और बढ़े हुए वेतन के अलावा सातवें वेतन आयोग के अनुसार शिक्षकों को वेतन देने के लिए पीयू के बजट में 400 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होगी। बीओएफ में ऑडिट की कुछ आपत्तियां और इसे दूर करने से संबंधित रिपोर्ट के अलावा सेक्रेटेरिएट पे का मसला भी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed