फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Review of HCS cadre started in Haryana, Chief Secretary asked for report in ten days.

Chandigarh News: हरियाणा में एचसीएस कैडर की समीक्षा शुरू, मुख्य सचिव ने दस दिनों में मांगी रिपोर्ट

Wed, 08 Nov 2023 07:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 07:04 PM IST
विज्ञापन
Review of HCS cadre started in Haryana, Chief Secretary asked for report in ten days.
एचसीएस कैडर समीक्षा : हरियाणा सरकार ने विभागाध्यक्षों व प्रबंध निदेशकों से मांगी सिफारिशें
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सभी विभागाध्यक्षों, बोर्डों और निगमों के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने संबंधित विभागों में एचसीएस (कार्यकारी शाखा) अधिकारियों की आवश्यकता का मूल्यांकन करें और अगले 10 दिनों के भीतर सचिवालय की सेवा शाखा को एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। किसी पद को जोड़ने या हटाने का प्रस्ताव पूरी तरह से स्पष्टीकरण और औचित्यों के साथ होना चाहिए। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा कि हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) नियम, 2008 के नियम 3(2) के अनुसार एचसीएस (कार्यकारी शाखा) कैडर के पदों की समीक्षा की जानी है। पिछली कैडर समीक्षा अक्तूबर, 2020 में आयोजित की गई थी। त्रैवार्षिक कैडर समीक्षा सरकार को कैडर से अनावश्यक पदों को खत्म करने और उन विभागों, बोर्डों और निगमों में अतिरिक्त पद बनाने का अवसर प्रदान करती है, जिनकी उन्हें आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed