फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Review committee will give a report on price of sugarcane in 10 days

Haryana: समीक्षा कमेटी 10 दिन में देगी रिपोर्ट, इसी पर सरकार गन्ने के भाव पर लेगी फैसला, किसानों ने नकारा

Tue, 24 Jan 2023 01:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Jan 2023 01:58 AM IST
सार

कमेटी में कृषि मंत्री जेपी दलाल के साथ साथ कृषि विशेषज्ञ और शुगरफेड के अधिकारी शामिल हैं। कमेटी की एक बैठक हो चुकी है लेकिन उसमें कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाकियू नेताओं के साथ बैठक की थी लेकिन रेट बढ़ाने को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई है।

विज्ञापन
Review committee will give a report on price of sugarcane in 10 days
फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में गन्ने के भाव बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच आगामी 10 दिनों में गन्ना रेट समीक्षा कमेटी अपनी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंप देगी। प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल की अध्यक्षता वाली कमेटी इन 10 दिनों में दो और बैठकें करेगी। इसके बाद समीक्षा में जो भी सामने आएगा उसकी सिफारिशें सरकार से करेगी। इनमें शुगर मिलों को घाटे से उबारने से लेकर गन्ने के रेट को लेकर भी सुझाव शामिल होंगे।

विज्ञापन


कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। गन्ने का रेट बढ़ाने को लेकर हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन आंदोलन चला रही है और शुगर मिलों पर ताले जड़ दिए गए हैं। विरोध को देखते हुए एक समीक्षा कमेटी गठित की है। इस कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही सरकार गन्ने के रेट को लेकर स्थिति साफ करेगी। 
विज्ञापन


कमेटी में कृषि मंत्री जेपी दलाल के साथ साथ कृषि विशेषज्ञ और शुगरफेड के अधिकारी शामिल हैं। कमेटी की एक बैठक हो चुकी है लेकिन उसमें कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाकियू नेताओं के साथ बैठक की थी लेकिन रेट बढ़ाने को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार और किसान आमने सामने
इधर, किसानों और सरकार का टकराव कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। हरियाणा सरकार ने साफ कर दिया है कि कमेटी की रिपोर्ट पर ही गन्ने के भाव बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। किसानों ने कमेटी को नकार दिया है और रेट बढ़ाने के बाद ही आंलोलन वापस लेने की बात सही है। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किसानों से अपील है कि वह पहले मिलों से ताले खोलें और पिराई शुरू होने दें। मिल बंद करने से किसानों को ही नुकसान है। 


दलाल का कहना है कि गन्ने का रेट बढ़ोतरी को लेकर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं और किसानों को इसका भुगतान करना पड़ रहा है। किसानों को चाहिए वह राजतीति करने वालों से बचें। गन्ना रेट बढ़ाने को लेकर कमेटी 10 दिनों में रिपोर्ट सौंप देगी। वहीं, भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ताले तभी खुलेंगे, जब सरकार गन्ने का रेट बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed