फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   revenue minister bikram singh majithia controversial statement about aam admi party

मजीठिया ने फिर दिया विवादित बयान, 'आप' को लेकर दिखाए आक्रामक तेवर

Thu, 04 Aug 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Thu, 04 Aug 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
revenue minister bikram singh majithia controversial statement about aam admi party
अमृतसर में लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने आम आदमी पार्टी को लेकर फिर से आक्रामक तेवर दिखाए और बेहद विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी खालिस्तान और आईएसआई की मदद से पंजाब का माहौल खराब कर रही है।
विज्ञापन


क्योंकि पंजाब सीमावर्ती प्रदेश है और आईएसआई के टारगेट पर है। मजीठिया वीरवार को डेविएट कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माई भागो स्कीम के तहत छात्राओं को साइकिलें बांटने आए थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्राओं को करीब 500 साइकिलें बांटीं। पत्रकारों से खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के बड़े दावे किए थे, लेकिन दुख की बात है कि आप के नेता ही महिलाओं के खिलाफ अपराधों के केसों में जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप नेता पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं

revenue minister bikram singh majithia controversial statement about aam admi party
पंजाब के मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पत्रकारों से बातचीत करते हुए - फोटो : अमर उजाला
मजीठिया ने कहा कि आप नेता किसी तरह पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं, एक केस तो सामने आ गया है। अगर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के केसों की जांच सीबीआई करे तो इसके पीछे भी आप का ही हाथ निकलेगा।

महानगर में अकाली और भाजपा के बीच बढ़ रहे मतभेद के बारे में उन्होंने कहा कि यह मामला सुलझा लिया गया है। दोनों पार्टी के नेता मिलकर जालंधर के विकास के लिए काम करेंगे। विरसा सिंह वल्टोहा की ओर से आप नेताओं और वर्करों से मारपीट के बयान पर मजीठिया ने कहा कि वह इससे सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed