फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reveals in the report, Number of road accidents increased in Punjab

सरकार के दावे पस्त, खून से रंग रहीं पंजाब की सड़कें, मंत्रालय की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Fri, 22 Nov 2019 02:57 AM IST
ajay kumar हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Nov 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
Reveals in the report, Number of road accidents increased in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में सड़क हादसे रोकने के सभी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। राज्य में साल-दर-साल न सिर्फ सड़क हादसों की संख्या बढ़ रही है, बल्कि हादसों में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में सड़क हादसों में 2017 के मुकाबले 2018 के दौरान ढाई फीसदी का इजाफा हुआ। इस अवधि में सड़क पर मरने वालों की संख्या में 6.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन


सड़क हादसों पर मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, देश में 63920 सड़क हादसों के साथ तमिलनाडु पहले नंबर है, वहीं सड़क हादसों में मौतों के मामले में 22256 लोगों की मौत के साथ उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। इस सूची में पंजाब 6428 सड़क हादसों के साथ 18वें नंबर पर है, लेकिन हादसों में मौतों के मामले में 4740 मौतों के साथ 14वें नंबर पर है। 
विज्ञापन


खास बात यह भी है कि सड़क हादसों और उनमें मौतों के मामले में पंजाब 2014 से लगातार 18वें नंबर पर बना हुआ है जबकि राज्य सरकार और राज्य ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क हादसे रोकने के उपाय किए जाने के लगातार दावे किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में सूबे की सड़कों पर जहां 6273 हादसे हुए वहीं 2018 में यह संख्या बढ़कर 6428 हो गई जबकि मरने वालों की संख्या भी 2017 के 4463 व्यक्तियों से बढ़कर 2018 में 4740 हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई कि तेज रफ्तार और नियमों का पालन न करना भी हादसों का कारण बना। 2018 के दौरान दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट 773 चालकों और 443 पिछली सीट पर बैठे व्यक्तियों की जान गई जबकि सीट बेल्ट के बिना 479 चालकों और 584 सवारियों की जान गई।

ओवर स्पीडिंग में 2540 लोगों की गई जान
पंजाब पुलिस द्वारा सड़क हादसों पर तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार, 2018 के दौरान सूबे में हर रोज औसतन 13 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई। इनमें 74 फीसदी मौतें राज्य में नेशनल और स्टेट हाईवे पर हुईं, जोकि राज्य में कुल सड़क हादसों का 5.8 फीसदी है। सड़क पर मौतों के मामले में रोपड़ पहले, फतेहगढ़ साहिब दूसरे और मोहाली तीसरे स्थान पर रहे, जहां मौतों की संख्या राज्य की सड़कों पर औसत मौतों से दोगुनी रही। 

रिपोर्ट में यह बात साफ हो गई कि पंजाब में ओवर स्पीडिंग सड़क हादसों का मुख्य कारण है। 2018 के दौरान ओवर स्पीडिंग के चलते 2540 लोगों की मौत हुई जबकि ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में 85 लोग मौत का शिकार हुए। इसके अलावा, ऐसे सड़क हादसे जिनमें जानी नुकसान हुआ, के मामले में ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा 58 फीसदी हादसे दर्ज किए गए जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 42 फीसदी रहा। शहरी क्षोत्रों में यह संख्या 2017 के हादसों के मुकाबले 5 फीसदी ज्यादा रही। 

 यह रहा सड़क हादसों में मौत का आंकड़ा-

पंजाब में 2018 के दौरान छोटे-बड़े और भयानक सड़क हादसों के मामले में लुधियाना (850) सबसे आगे रहा जबकि पटियाला (756) दूसरे और मोहाली (507) तीसरे स्थान पर रहे। सूबे के बाकी जिलों में साल सड़क हादसों की जिलेवार संख्या इस प्रकार रही- जालंधर (445), संगरूर (401), अमृतसर (334), बठिंडा (322), होशियारपुर (312), रोपड़ (290), गुरदासपुर (228), फतेहगढ़ साहिब (218), कपूरथला (203), मोगा (201), बरनाला (180), मानसा (162), फिरोजपुर (160), मुक्तसर साहिब (151), फाजिल्का (146), नवांशहर (140), पठानकोट (139), फरीदकोट (134), तरनतारन (132)। 

वहीं सड़क हादसों में मौतों के मामले में रोपड़ (604) पहले, मानसा (467) दूसरे और कपूरथला (352) तीसरे स्थान पर रहे। बाकी जिलों में यह आंकड़ा इस प्रकार रहा- मोहाली (297), तरनतारन (273), संगरूर (271), जालंधर (249), मोगा (218), फतेहगढ़ साहिब (207), गुरदासपुर (187), लुधियाना (176), होशियारपुर (173), अमृतसर (167), फाजिल्का (142), बरनाला (136), फरीदकोट (126), बठिंडा और फिरोजपुर (119-119), मुक्तसर साहिब (116), नवांशहर (111), पटियाला (110) और पठानकोट (105)।

14 जिलों की सड़कों पर 391 ब्लैक स्पॉट की पहचान
पंजाब के 14 जिलों में प्रोजेक्ट वीजन जीरो के तहत 391 ब्लैक स्पॉट की पहचान की गई है। यह ऐसे स्पॉट हैं, जहां बीते तीन साल के दौरान 500 मीटर सड़क पर 5 भयानक सड़क हादसे या हादसों में 10 मौतें हुई हैं। इनमें 264 ब्लैक स्पॉट नेशनल हाईवे पर और 64 स्टेट हाईवे पर, 6 लिंग मार्गों पर, 54 म्युनिसिपल रोड पर और 3 ब्लैक स्पॉट अन्य सड़कों पर पाए गए हैं। 

जिलों के हिसाब से, सबसे ज्यादा 92 ब्लैक स्पॉट मोहाली की सड़कों पर हैं जबकि लुधियाना पुलिस कमिश्नेरट (91) और पटियाला (55) तीसरे स्थान पर हैं। नवांशहर और जालंधर पुलिस कमिश्नरेट में 21-21 ब्लैक स्पॉट, अमृतसर में 23 और गुरदासपुर में 22 ब्लैक स्पॉट की पहचान की गई है। अन्य जिलों में यह संख्या 10 से कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed