फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Revealed assessment duplication final year examination students wrote answers

मूल्यांकन में खुलासा.. अंतिम वर्ष की परीक्षा में खूब हुई नकल, किताबों से हूबहू विद्यार्थियों ने लिखे उत्तर

Sun, 04 Oct 2020 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Revealed assessment duplication final year examination students wrote answers
चंडीगढ़। पीयू की ओर से आयोजित की गई अंतिम वर्ष की परीक्षा में छात्रों ने खूब नकल की है। इसका खुलासा मूल्यांकन के दौरान शिक्षकों ने किया है। सवालों का जवाब देने के लिए छात्रों ने किताबों के पूरे के पूरे पाठ ही उतार दिए। शिक्षक भी हैरत में हैं। अब वह नंबर दें तो किस आधार पर। हालांकि अधिकांश छात्रों को पास करना जरूरी है। इसलिए अंक दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार पीयू ने ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी। छात्रों के व्हाट्सएप पर प्रश्नपत्र भेजा गया था। छात्र घर बैठकर परीक्षा में शामिल हुए। दो घंटे की परीक्षा में सभी प्रश्न करने अनिवार्य नहीं थे। 50 सवालों के जवाब दिए जाने थे। पीयू ने नकल रोकने के लिए कोई मंच तैयार नहीं किया था, इसलिए जमकर नकल हुई। हालांकि पीयू को लग रहा था कि सवाल इस तरह के पूछे गए हैं कि विद्यार्थियों को नकल करने का समय ही न मिले, लेकिन यह योजना भी फेल हो गई। साइंस विभाग के कुछ शिक्षकों ने कॉपियों की जांच की। नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि छात्रों ने पूछे गए सवाल के दो से चार शब्दों को पकड़ा और उनका मिलान किताबों से किया। जहां शब्द मिले उसे पूरा का पूरा लिख दिया जबकि सवाल में पूछा कुछ और गया है। यानी छात्रों ने नकल की है, लेकिन अकल पूरी नहीं लगाई। हालांकि शिक्षकों की मजबूरी है कि छात्रों को पास करने के लिए अंक दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed