फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   retirement age of PU professor Unpaused by high court

पीयू प्रोफेसरों की सेवानिवृत्ति से हाईकोर्ट ने रोक हटाई

Thu, 24 Dec 2015 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Dec 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
retirement age of PU professor Unpaused by high court

पीयू के प्रोफेसरों की ओर से रिटायरमेंट एज 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष किए जाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रोफेसरों की सेवानिवृत्ति पर लगाई गई रोक वीरवार को हटा ली है।

विज्ञापन


जस्टिस अमोल रत्न सिंह सिद्धू वाली बेंच ने बुधवार को ही रोक हटाने का संकेत दे दिया था। बेंच ने रिटायरमेंट से रोक हटाते हुए मामला केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (कैट) को रेफर कर दिया है। अब नौकरी से जुड़े विषयों पर सुनवाई कैट में होगी।
विज्ञापन


प्रोफेसरों ने पीयू सिंडीकेट और सीनेट में रिटायरमेंट की एज बढ़ाने को लेकर लिए गए फैसले को आधार बनाते हुए याचिका दायर की थी। याचिका में कहा था कि रिटायरमेंट एज बढ़ाने का निर्देश जारी किया जाए। मामले में केंद्र और पंजाब तथा यूजीसी को नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही 60 साल की उम्र पूरी कर चुके प्रोफेसरों की सेवानिवृत्ति पर रोक लगा दी थी। नोटिस के जवाब में पंजाब सरकार ने कहा था कि वह रिटायरमेंट एज बढ़ाने के हक में नहीं है। वहीं केंद्र ने भी कहा था कि जब पंजाब ही सहमत नहीं है तो केंद्र भी रिटायरमेंट एज नहीं बढ़ा सकता।

इसी पर बेंच ने याचियों से पूछा था कि जब पंजाब और केंद्र सहमत नहीं हैं, तो वह किस आधार पर रिटायरमेंट एज बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इस पर प्रोफेसरों के पास कोई ठोस जवाब नहीं था।


पीयू के प्रोफेसरों ने पीयू और इससे जुड़े कॉलेजों के प्रोफेसरों की रिटायरमेंट एज सेंट्रल यूनिवर्सिटी की तर्ज पर बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन केंद्र सरकार साफ कर चुकी है कि पीयू सेंट्रल यूनिवर्सिटी नहीं है और यह स्वायत्त इकाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed