{"_id":"6a91f3f1dd43ad701106010a","slug":"if-you-want-to-vote-in-the-pu-election-arrive-before-9-am-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1108674-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू चुनाव में वोट डालना है तो 9 बजे से पहले पहुंचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू चुनाव में वोट डालना है तो 9 बजे से पहले पहुंचें
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में 31 अगस्त को कैंपस स्टूडेंट काउंसिल (पीयूसीएससी) चुनाव होंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विद्यार्थियों के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। मतदान के लिए सभी विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे से पहले अपने संबंधित विभागों में पहुंचने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने बताया कि चुनाव के दिन कैंपस में विद्यार्थियों और वाहनों की भीड़ बढ़ सकती है। लगातार बारिश के कारण सड़कों और प्रवेश द्वारों पर जाम की स्थिति भी बन सकती है। इससे विद्यार्थियों को पहुंचने में देरी हो सकती है। इसलिए उन्हें घर या हॉस्टल से समय से पहले निकलने को कहा गया है। चुनाव के दिन पीयू का गेट नंबर-1 दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक बंद रहेगा। प्रशासन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित चुनाव सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दे रहा है।
छात्रसंघ चुनावों से पहले पीयू में बढ़ी निगरानी, 29 कैमरे इंस्टॉल
पीयू प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कैंपस में निगरानी बढ़ाई है। कुल 29 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे एडमिन ब्लॉक के आसपास और पीयू कैंपस के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर इंस्टॉल किए गए हैं। चुनाव के दौरान विद्यार्थियों की गतिविधियों और आवाजाही पर इन कैमरों से नजर रखी जाएगी।