फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Even in the age of AI, one will become a better surgeon only through the teachings of a mentor

Chandigarh News: एआई के दौर में भी गुरु की सीख से ही बेहतर सर्जन बनेंगे

Sat, 29 Aug 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Even in the age of AI, one will become a better surgeon only through the teachings of a mentor
चंडीगढ़। सर्जरी में एआई का दखल बढ़ रहा है, लेकिन एक कुशल सर्जन की असली पहचान सिर्फ तकनीक से नहीं, बल्कि गुरु की सीख से बनती है। एआई तकनीक सीखने, अभ्यास करने और मरीज की स्थिति समझने में मदद कर सकती है, लेकिन साहस, संवेदना, नैतिकता और सही निर्णय लेने की क्षमता डॉक्टर के भीतर शिक्षक ही विकसित कर सकता है। पीजीआई में आयोजित छठे प्रो. बीएल तलवार स्मृति व्याख्यान में इसी बात पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

हैदराबाद के किम्स अस्पताल के डॉ. आरए शास्त्री ने द टीचर लाइव्स ऑन विषय पर विचार साझा किए। उन्होंने प्रो. बीएल तलवार के साथ अपने अनुभव बताते हुए कहा कि मुश्किल परिस्थितियों में काम करना और चुनौतीपूर्ण समय में सही फैसला लेना उन्होंने अपने गुरु से सीखा।
विज्ञापन

डॉ. शास्त्री ने कहा कि एआई सर्जरी की तकनीक में सहायक हो सकती है, लेकिन इसे शिक्षक का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। तकनीक हाथ का मार्गदर्शन कर सकती है, पर सर्जन को गढ़ने का काम शिक्षक ही करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने कहा कि संस्थान की उपलब्धियों में पुराने शिक्षकों और सर्जनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने प्रो. तलवार की सादगी, मरीजों के प्रति समर्पण और विद्यार्थियों को सिखाने की भावना को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed