फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vice President to visit PU on September 4; to give a new boost to research and startups.

Chandigarh News: 4 सितंबर को पीयू आएंगे उपराष्ट्रपति, रिसर्च और स्टार्टअप को देंगे नई उड़ान

Sat, 29 Aug 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Vice President to visit PU on September 4; to give a new boost to research and startups.
चंडीगढ़। भारत के उपराष्ट्रपति और पंजाब यूनिवर्सिटी के चांसलर सीपी राधाकृष्णन 4 सितंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे विश्वविद्यालय में रिसर्च और स्टार्टअप से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर पीयू में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति केंद्रीय उपकरण प्रयोगशाला सैफ, सीआईएल में अपग्रेड की गई आधुनिक रिसर्च सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे। इन सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को वैज्ञानिक जांच और अनुसंधान के लिए अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध होंगे। सैफ, सीआईएल में हर साल 30 हजार से अधिक सैंपल की जांच होती है। देशभर से करीब सात हजार शोधकर्ता और अन्य उपयोगकर्ता इसकी सेवाओं का लाभ लेते हैं। यहां लाइफ साइंस, केमिकल साइंस, फिजिक्स और इंजीनियरिंग समेत कई क्षेत्रों में शोध कार्य में सहयोग दिया जाता है।
विज्ञापन

इसके अलावा सीपी राधाकृष्णन पीयू टेक्नोलॉजी इनोवेशन फोरम का भी उद्घाटन करेंगे। इसे पहले बायोनेस्ट के नाम से जाना जाता था। यह मंच नए विचारों पर काम करने वाले युवाओं और स्टार्टअप को आगे बढ़ने में मदद करता है। अब तक 85 से अधिक स्टार्टअप, इनोवेटर और नई कंपनियों को सहायता दी जा चुकी है। इनमें पांच उत्पाद बाजार में लॉन्च होकर व्यावसायिक रूप से उपलब्ध हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीसी प्रो. मीनाक्षी गोयल ने अधिकारियों और शिक्षकों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. आशीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री भगवंत मान, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी के भी शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed