फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired Subedar gave new life to three soldiers while leaving

Chandigarh News: सेवानिवृत्त सूबेदार ने जाते-जाते तीन जवानों को दी नई जिंदगी

Thu, 16 May 2024 06:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Retired Subedar gave new life to three soldiers while leaving
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के रहने वाले 70 साल के सूबेदार (सेवानिवृत्त) अर्जुन सिंह संगोत्रा को ब्रेन स्ट्रोक के बाद ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने उनके अंगदान का फैसला लिया। वेस्टर्न कमांड अस्पताल में अंगदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर इन अंगों को दिल्ली छावनी के आर्मी हॉस्पिटल आरएंडआर पहुंचाया गया। सूबेदार जीवन को अलविदा कहकर भी तीन जवानों को नई जिंदगी दे गए।
विज्ञापन

सूबेदार अर्जुन सिंह संगोत्रा सेवानिवृत्ति के बाद परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में रहते थे। हाल में उनकी तबीयत खराब हुई तो परिजन पश्चिमी कमांड अस्पताल चंडीमंदिर में लेकर पहुंचे। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया, इसके बाद से वह वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टरों ने जांच-पड़ताल के बाद बताया कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। इसके बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। परिवार की ओर अंगदान की इच्छा जताने के बाद डाक्टरों की टीम गठित की गई। डॉक्टरों की टीम में प्रोफेसर एवं सर्जिकल विभाग के प्रमुख ब्रिगेडियर अनुज शर्मा और मुख्य प्रत्यारोपण समन्वयक कर्नल अनुराग गर्ग शामिल रहे। अंगदान में लीवर, किडनी और कॉर्निया प्राप्त की गई। इन अंगों को दिल्ली छावनी स्थित मिलिट्री अस्पताल आरएंडआर तक पहुंचाने के लिए सेना और एयरफोर्स के अधिकारियों की मदद से विशेष ग्रीन कॉरिडोर बना दिल्ली भेजा गया। मिलिट्री अस्पताल आरएंडआर में तीन सैनिकों का अंग प्रत्यारोपित किए गए। सेना के प्रवक्ता ने सूबेदार के परिजनों के इस निस्वार्थ कार्य के लिए सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article