{"_id":"5f8dab228ebc3e9bec482533","slug":"retired-ias-ds-dhesi-appointed-chief-principal-secretary-to-haryana-cm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: डीएस ढेसी बने मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव, पहली बार सेवानिवृत्त आईएएस को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: डीएस ढेसी बने मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव, पहली बार सेवानिवृत्त आईएएस को मिली जिम्मेदारी
Mon, 19 Oct 2020 08:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 19 Oct 2020 08:38 PM IST
सार
- प्रधान सचिव बनने के लिए अफसरों की लॉबिंग नहीं आई काम
- ढेसी का तजुर्बा और काम करने का अंदाज मुख्यमंत्री को भाया
विज्ञापन
सेवानिवृत्त आईएएस डीएस ढेसी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने बिजली नियामक आयोग के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह ढेसी को मुख्यमंत्री का मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त किया है। ढेसी हरियाणा सरकार से मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त होकर हरियाणा बिजली नियामक आयोग के चेयरमैन बनाए गए थे। उन्होंने आयोग से इस्तीफा देकर सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) में एंट्री की है। ढेसी की सीएमओ में एंट्री के साथ ही अधिकारियों की प्रधान सचिव बनने को लेकर चल रही लॉबिंग धरी रह गई।
विज्ञापन
हरियाणा में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्य प्रधान सचिव के पद पर नियुक्ति मिली है। इसके पीछे ढेसी की कार्यकुशलता ही है कि वे सूबे में सभी सरकारों के चहेते अफसर रहे हैं। यह हैसियत उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर कायम की है।
विज्ञापन
भारत सरकार में भी अपनी सेवाएं ढेसी करीब पांच साल तक दे चुके हैं। यहां वे एमएमटीसी के चेयरमैन और अतिरिक्त सचिव वाणिज्य के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहले पांच साल की सरकार में करीब साढ़े चार साल तक ढेसी ने बतौर मुख्य सचिव अपनी सेवाएं दी हैं। मुख्यमंत्री के करीब रह कर काम करने का मौका मिला। जिसके चलते सरकार के काम करने की दिशा का भी ज्ञान है।
विज्ञापन
बंसीलाल के साथ तीन साल सीएमओ में रहे
बंसीलाल मिजाज से कड़क मुख्यमंत्री के तौर पर माने जाते थे। कम ही अधिकारी उनके साथ कदमताल मिला पाते थे। ढेसी बंसीलाल सरकार में भी दो साल डिप्टी पीएससीएम के तौर पर तैनात रहे हैं। इसी सरकार में पदोन्नित के बाद उन्हें एपीएससीएम बना दिया गया था।
चौटाला सरकार में जारी रहा कार्यकाल
बंसीलाल सरकार में तैनाती के दौरान ही जब ढेसी एपीएससीएम बने थे। उन्होंने बतौर एक साल एपीएससीएम अपना कार्यकाल पूरा किया था। उसी समय प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ और ओम प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री बने। इस सरकार में बतौर एपीएससीएम उनका कार्यकाल जारी रहा। उन्होंने पांच साल चौटाला सरकार में इसी पद पर पूरे किए।
ब्यूरोक्रेसी में ढेसी की कोई लॉबी नहीं
डीएस ढेसी की हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में कोई लॉबी नहीं है। कई अफसरों की लॉबी प्रदेश में सबकी जानकारी में है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ढेसी की यह बात पसंद आई और उन्होंने ढेसी का चयन किया।
ढेसी को दी गई विदाई पार्टी
हरियाणा बिजली नियामक आयोग (एचईआरसी) के पंचकूला स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री के नवनियुक्त चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी बने दीपेंद्र सिंह ढेसी को आयोग के दोनों सदस्यों और अधिकारियों ने एक विदाई पार्टी दी।
इस मौके पर ढेसी ने कहा कि उन्होंने एचईआरसी के अध्यक्ष के तौर पर 14 अगस्त, 2019 को कार्यभार संभाला था। करीब 14 महीने यहां काम किया। बिजली विभाग बड़ा ही रुचिकर और चुनौतीपूर्ण है, यहां काम करने की अपार संभावनाएं हैं।