{"_id":"5f134ff48ebc3e638375b205","slug":"retired-fci-commits-suicide-jumping-sukhna-lake-chandigarh-news-pkl3817969141","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई से सेवानिवृत्त बुजुर्ग ने सुखना लेक में छलांग लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीआई से सेवानिवृत्त बुजुर्ग ने सुखना लेक में छलांग लगाकर की आत्महत्या
Sun, 19 Jul 2020 01:09 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
सुखना झील।
- फोटो : फाइल फोटो
फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) से सेवानिवृत्त 70 वर्षीय बुजुर्ग ने शनिवार दोपहर सुखना लेक में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सेक्टर-22 निवासी यशवीर सिंह के रूप में हुई है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की शुरुआती जांच में घटनास्थल और मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना शनिवार दोपहर बाद करीब 2.45 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली सुखना लेक स्थित तीन नंबर सीढ़ियों के पास एक व्यक्ति पानी में उतराता हुआ दिख रहा है। सूचना पर लेक चौकी इंचार्ज जसपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पानी से बाहर निकालकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले डाक्यूमेंट्स के आधार पर उनकी पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर उनके बेटे तरुण से मृतक की पहचान करवाई गई।
विज्ञापन
यशवीर सेक्टर 22 स्थित मकान नंबर 2620 में पत्नी, बेटी और बेटे के साथ रहते थे। पुलिस को दिए बयान में बेटे ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पापा घर से निकल गए थे। इसके बाद अब उनकी मौत की सूचना मिली। यशवीर लॉकडाउन के चलते मानसिक तौर से परेशान चल रहे थे। उनका घर से बाहर निकलना इस दौरान पूरी तरह से बंद था। पुलिस की प्राथमिक जांच में मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां कोरोना रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम होगा।