फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Results of student union elections in 11 colleges of Chandigarh city on Wednesday

Chandigarh: 11 कॉलेजों के चुनाव के परिणाम घोषित, DAV और को-एड11 में सोई का दबदबा, SD और खालसा में आजाद का डंका

Wed, 06 Sep 2023 09:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 06 Sep 2023 09:35 PM IST
सार

शहर के 11 कॉलेजों के चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। हल्के पुलिस बल के प्रयोग के बीच चुनाव संपन्न हो गया। डीएवी-10 में सोई और एबीवीपी गठबंधन ने चुनाव में अध्यक्ष समेत तीन पद जीतकर बाजी मारी। अध्यक्ष पद पर जश्नप्रीत सिंह ने 1693 वोटों के साथ जीत हासिल की।

विज्ञापन
Results of student union elections in 11 colleges of Chandigarh city on Wednesday
Chandigarh 11 कॉलेजों के चुनाव के परिणाम घोषित - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ शहर के 11 काॅलेजों में बुधवार को छात्र संघ चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। विजेता विद्यार्थी संगठनों ने जमकर नारे बाजी कर जश्न मनाया। चंडीगढ़ पुलिस की कड़ी सुरक्षा में चुनाव का शांतिपूर्ण माहौल बना रहा। लेकिन सेक्टर 46 के पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में ईंट-पत्थर की बरसात हुई जिसमें एक विद्यार्थी के सिर पर गहरी चोट आई और अन्य जख्मी हुई। वहीं डीएवी कॉलेज में शक्ति प्रदर्शन के दौरान लाठी के जोर से पुलिस ने माहौल शांत किया।

विज्ञापन


डीएवी-10 में सोई ने मारी बाजी, नहीं बनने दी एचएसए की हेट्रिक, जशनदीप बने अध्यक्ष
डीएवी-10 में सोई और एबीवीपी गठबंधन ने चुनाव में अध्यक्ष समेत तीन पद जीतकर बाजी मारी। अध्यक्ष पद पर जश्नप्रीत सिंह ने 1693 वोटों के साथ जीत हासिल की। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी एचएसए के साहिल लठवाल को 1465 वोट पड़े। 1841 वोट के साथ एचपीएसयू के कार्तिकेय बिष्ट उपाध्यक्ष बने। महासचिव पद पर सोई, एबीवीपी के गौरव को 1757 वोट मिले और एचएसए, एचपीएसयू और हिमसू गठबंधन के लक्ष्य को 1716। 42 वोटों से गौरव विजयी रहे। सोई, एबीवीपी के प्रथम राणा ने 1876 वोटों के साथ संयुक्त सचिव बने। कुल 8384 विद्यार्थियों में से 3806 विद्यार्थी वोट देने कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन


पीजीजीसी-11 में बजा सोई-पुसू का डंका, तीनों पद जीते, एक पद एचपीएसयू के नाम
सेक्टर 11 के पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में सोई और पुसू गठबंधन के तीन उम्मीदवारों ने विद्यार्थी परिषद चुनाव में जीत हासिल की। अध्यक्ष पद पर सोई के प्रभजोत सिंह हरिका ने 1307 वोट हासिल कर एचएसए और एचपीएसयू के विक्रम को 113 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद के लिए एचएसए-एचपीएसयू के विकास और सोई-पुसू के करनदीप सिंह में कांटे की टक्कर रही। 1326 वोट पाकर करनदीप सिंह ने 64 वोट अधिक लेकर जीत हासिल की। एचपीएसयू और एचएसए से उम्मीदवार इशान ने 1146 वोट के साथ महासचिव के पर पर जीत दर्ज की। 1239 वोट लेकर सोई-पुसू से हर्षप्रीत सिंह संयुक्त सचिव बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीजीसीजी-11 में पूजा बनीं अध्यक्ष और जसलीन कौर महासचिव
सेक्टर 11 के पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में बीए-3 की छात्रा पुजा कश्यप ने प्रियंका शर्मा को 250 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर अंकिता रावत और संयुक्त सचिव पद पर प्रेरणा निर्विरोध विजेता बनीं। महासचिव पद के लिए जसलीन कौर और वंशिका राणा में कांटे की टक्कर हुई जिसमें जसलीन कौर ने जीत हासिल की। जीसीजी-11 में 3870 विद्यार्थियों में से 879 ने वोट डाले जिनमें से 29 वोट अमान्य रहे और 46 ने नोटा भरा। पूजा को कुल 527 वोट पड़े वहीं उनकी प्रतिदव्ंदी प्रियंका को 277 वोट मिले। बीकॉम-3 की छात्रा जसलीन कौर को 460 वोट मिले और प्रत्याशी वंशिका राणा को 337 वोट।

एसजीजीएससी कॉलेज में केसीएसयू की जीत का बजा बिगुल, जीते चारों पद
सेक्टर- 26 एसजीजीएस कॉलेज में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव में केसीएसयू की जीत का बिगुल बजा, चारों पदों पर संगठन के उम्मीदवार विजेता रहे। अध्यक्ष पद पर केसीएसयू के गगनप्रीत सिंह निकटतम प्रतिद्वंदी जतिनदीप सिंह को 357 वोटों के साथ हराकर जीत अपने नाम की। गगनप्रीत सिंह को 1244 और जतिंदर सिंह को 887 वोट प्राप्त हुए। कॉलेज में 41.22 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 5954 छात्रों में से 2455 छात्रों ने मतदान किया।

उपाध्यक्ष पद पर केसीएसयू के अर्शदीप सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी सीएसएफ के शुभम कुमार से 313 वोटों से आगे रहते हुए विजयी रहे। अर्शदीप को 1191 वोट और शुभम को 878 मिले। महासचिव पद पर हर्ष बब्बर 123 वोटों के साथ विजयी रहे। हर्ष बब्बर को कुल 1071 वोट और उनके प्रतिद्वंद्वी सीएसएफ गुरदीप सिंह को 948 वोट मिले। वहीं संयुक्त सचिव पद पर मुकेश कुमार 70 वोटों से जीते। मुकेश कुमार को कुल 955 वोट और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सीएसएफ के अंश चावला को 885 वोट प्राप्त हुए।

इस बार भी एसजीजीएसडब्ल्यू-26 में निर्विरोध चुने गए उम्ममीदवार 
सेक्टर 26 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वूमेन में विद्यार्थी परिषद चुनाव में इस बार भी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। एमकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा कमलप्रीत कौर अध्यक्ष, हरप्रीत उपाध्यक्ष, बीकॉम तृतीय वर्ष की नवनीत कौर महासचिव और वृंदा संयुक्त सचिव बनीं।

एसडी कॉलेज में बजा एसडीसीयू का डंका, गठबंधन के जोर पर चारों पदों पर जीत
सेक्टर 32 के गोस्वामी गणेश दत्ता सनातन धर्म कॉलेज के विद्यार्थी परिषद चुनाव में एसडीसीयू संगठन का डंका बजा। चारों पदों पर एसडीसीयू ने हिमसू और एबीवीपी के साथ गठबंधन कर जीत हासिल की। एसडीसीयू गठबंधन से परविंदर सिंह ने 1313 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद की कुर्सी हासिल की। सोई के युवराज सिंह टिवाणा ने 850 मतों के साथ अध्यक्ष पद पर दूसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद की दौड़ में 1438 वोट के साथ सबसे आगे एसडीसीयू गठबंधन के सक्षम भतेजा विजेता रहे। साेई के यादविंदर शर्मा को 811 और आजाद उम्मीदवार पीयूष गाबा को 516 वोट मिले। महासचिव पद पर एसडीसीयू के हर्ष चाैहान ने 1477 वोट के साथ जीत हासिल की। वहीं सोई की कनिषा पुरी 859 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। संयुक्त सचिव के पद पर एसडीसीयू गठबंधन की उर्विजा बाली ने 1604 वोटों के साथ जीत हासिल की। वहीं इस पद के दावेदार सोई के खुश सिंगला को 714 मिले। कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर के 8492 विद्यार्थी में से 2896 विद्यार्थियों ने ही वोट डालकर चुनाव को अंजाम दिया। कुल वोटिंग 34.12 प्रतिशत रही।

एमसीएमडीएवी-36 में नजरिसाना युमखिबम बनीं अध्यक्ष
सेक्टर 36 स्थित एमसीएम डीएवी में 4800 विद्यार्थियों में से 802 ने विद्यार्थी परिषद चुनाव में मतदान किया। अध्यक्ष पद पर 327 वोटों के साथ बेनजरिसाना युमखिबम विजयी रहीं। बीए व्दितीय वर्ष छात्रा लोव्या ने उपाध्यक्ष पद पर 485 वोटों के साथ जीत हासिल की। महासचिव पद पर प्रनत और संयुक्त सचिव पर मनल चौधरी ने अपनी जीत का डंका बजाया। प्रनत को 423 और मनल और 257 वोट मिले।

नेहा बनी जीसीजी-42 की अध्यक्ष और रोजी ने महासचिव पद पर की जीत हासिल
छात्रसंघ चुनाव में सेक्टर 42 के पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में 691 वोट पाकर एमए-2 नेहा अध्यक्ष बनीं। वहीं रोजी र्निविरोध उपाध्यक्ष बनी। हरूमीद कौर 652 वोटों के साथ महासचिव के पद पर जीती। संयुक्त सचिव पद के लिए स्नेहा र्निविरोध चुनी गईं। कॉलेज में कुल 3291 छात्राओं में से 1069 ने वोट डाले।

विनीता बनीं देव समाज कॉलेज की अध्यक्ष 
सेक्टर 45 स्थित देव समाज कॉलेज फॉर वुमन में 1330 विद्यार्थियों में से 40 प्रतिशत ने वोट दिया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा विनीता अध्यक्ष बनीं। उपाध्यक्ष पद पर बीए व्दितीय वर्ष छात्रा सारिका ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वहीं बीसीए तृतीय वर्ष की प्राची महासचिव और बीए तृतीय वर्ष छात्रा मुस्कान संयुक्त सचिव बनीं।


जीसीसीबीए-50 में एनएसयूआई के उम्मीदवारों ने चारों पदों पर मारी बाजी
सेक्टर 50 के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनस एडमिनिस्ट्रेशन में एनएसयूआई का दबदबा दिखा। चारों पदों पर एनएसयूआई के उम्मीदवार विजेता रहे। महासचिव पद पर नितिश कंसल और संयुक्त सचिव पद पर सुरेंदर सिंह निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के साहिल सिंगला ने 332 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी अर्शदीप को 144 मतों के फर्क से हराया। उपाध्यक्ष पद पर हर्दिल विशेष ने 258 मतों के साथ जीत प्राप्त की। उनकी प्रतिद्वंद्वी महक ठाकुर को 170 वोट मिले। कुल 850 विद्यार्थियों में से 536 विद्यार्थियों ने मतदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed