{"_id":"5d1b8e908ebc3e3cac28558d","slug":"result-of-assistant-professor-exam-declared-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः सहायक प्रोफेसर का रिजल्ट घोषित, हाईकोर्ट के फैसले पर टिका भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः सहायक प्रोफेसर का रिजल्ट घोषित, हाईकोर्ट के फैसले पर टिका भविष्य
Wed, 03 Jul 2019 12:14 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) की भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इससे कॉलेजों को भूगोल, हिंदी, गणित व वाणिज्य संकाय के सहायक प्रोफेसर जल्द मिल जाएंगें। हालांकि इस भर्ती का भविष्य हाईकोर्ट में विचाराधीन विभिन्न याचिकाओं के फैसलों पर टिका है।
विज्ञापन
भूगोल विषय के लिए सामान्य श्रेणी में 29 पद, एससी श्रेणी में 11 पद, बीसीए श्रेणी में 5, बीसीबी में 3, सामान्य एक्स सर्विसमैन में 2 और अन्य श्रेणी में 4 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी।
विज्ञापन
हिंदी में सामान्य श्रेणी में 30 पद, एससी श्रेणी में 11 पद, बीसीए श्रेणी में 6, बीसीबी में 2, सामान्य एक्स सर्विसमैन में 2 और अन्य श्रेणी में 4 पदों के लिए, गणित के सामान्य श्रेणी में 33 पद, एससी श्रेणी में 13 पद, बीसीए श्रेणी में 6, बीसीबी में 3, सामान्य एक्स सर्विसमैन में 2 और अन्य श्रेणी में 5 पदों के लिए, वाणिज्य विषय के सामान्य श्रेणी में 62 पद, एससी श्रेणी में 23 पद, बीसीए श्रेणी में 11, बीसीबी में 6, सामान्य एक्स सर्विसमैन में 4 और अन्य श्रेणी में 9 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी। जिसका परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। पिछले दिनों चयनीत आवेदकों के आयोग कार्यालय में इंटरव्यू भी हुए थे।
विज्ञापन