फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rest of Punjab Red defeated PCA XI by 28 runs

रेस्ट ऑफ पंजाब रेड ने पीसीए इलेवन को 28 रन से हराया

Fri, 26 Mar 2021 02:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Rest of Punjab Red defeated PCA XI by 28 runs
चंडीगढ़। ट्राइडेंट पीसीए क्रिकेट कप त्रिकोणीय चैलेंजर शृंखला के बेस्ट ऑफ थ्री फाइनल का दूसरा मुकाबला वीरवार को आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में रेस्ट ऑफ पंजाब रेड की टीम ने पीसीए इलेवन की टीम को 28 रन से हरा दिया। मैच में बल्ले और गेंदबाजी से बेहतर करने वाले इकजोत सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार मिला। बेस्ट ऑफ थ्री का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को पीसीए स्टेडियम मोहाली में खेला जाएगा।
विज्ञापन

मैच में पहले खेलने उतरी रेस्ट ऑफ पंजाब रेड की टीम ने 48.1 ओवर में 258 रन बनाए। टीम से साहिल अरोड़ा ने 77, इकजोत सिंह ने 55, विश्व प्रताप ने 31 और कुंवर पाठक ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में पीसीए इलेवन की टीम गुरनूर बराड़ ने 7.1 ओवर में 43 रन देकर तीन, रमन ने 9 ओवर में 32 रन देकर तीन, अभिनव शर्मा ने 7 ओवर में 31 रन देकर दो, विनय चौधरी ने 10 ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीसीए इलेवन की पूरी टीम 47.1 ओवर में कुल 230 रन पर सिमट गई। टीम से रमनदीप ने शतक लगाते हुए 100 और अभिनव शर्मा ने 66 रन बनाए। गेंदबाजी में रेस्ट ऑफ पंजाब की टीम से इकजोत सिंह ने 9 ओवर में 44 रन देकर दो, दीपेन ने 10 ओवर में 42 रन देकर दो, प्रणित ने 10 ओवर में 39 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed