{"_id":"6b0201238fedb444d8050b0b","slug":"residents-of-dhanas-will-get-better-parks-and-paved-areas-will-be-constructed-for-walking-and-strolling-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1179609-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: धनास के लोगों को मिलेंगे बेहतर पार्क, घूमने-टहलने के लिए बनेगी पक्की जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: धनास के लोगों को मिलेंगे बेहतर पार्क, घूमने-टहलने के लिए बनेगी पक्की जगह
विज्ञापन
धनास के लोगों को मिलेंगे बेहतर पार्क, घूमने-टहलने के लिए बनेगी पक्की जगह
3.81 करोड़ से विकसित होगी ग्रीन बेल्ट, पार्कों में लगेंगी मजबूत रेलिंग, होगी पक्की फ्लोरिंग
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। गांव धनास के लोगों को अब घूमने-टहलने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए बेहतर पार्क और विकसित ग्रीन बेल्ट मिलेंगी। वन रूम टेनमेंट क्षेत्र में 3.81 करोड़ रुपये से पार्कों का विकास किया जाएगा। यहां पक्की फ्लोरिंग, मजबूत रेलिंग और साफ-सुथरी दीवारों की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को सुरक्षित और व्यवस्थित सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होंगे। चंडीगढ़ प्रशासन ने इस परियोजना का काम मेसर्स पवन एंड कंपनी को 3,81,50,799 रुपये में आवंटित किया है। इसे नौ महीने में पूरा करना होगा।
सीपी डिवीजन नंबर-2 की ओर से आवंटित इस काम के लिए कंपनी ने 16 अक्तूबर को टेंडर जमा किया था। सबसे कम बोली के आधार पर उसे ठेका दिया गया। परियोजना में पार्कों की जमीन तैयार करने के लिए मशीनों और मैनुअल तरीके से खुदाई होगी। इसके बाद सीमेंट कंक्रीट का काम, ईंटों की चिनाई, दीवारों पर प्लास्टर और एक्रेलिक पेंट किया जाएगा। एमएस फ्लैट आयरन रेलिंग से पार्कों की घेराबंदी होगी, जबकि कंक्रीट फ्लोरिंग से लोगों को चलने-टहलने के लिए पक्का रास्ता मिलेगा।
रेलिंग और चिनाई पर सबसे ज्यादा बजट
आवंटन दस्तावेज के अनुसार ईंटों की चिनाई पर करीब 1.61 करोड़ और एमएस फ्लैट आयरन रेलिंग पर 1.54 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेलिंग के लिए करीब 1.40 लाख किलोग्राम सामग्री निर्धारित की गई है। इसके अलावा 62 एमएम मोटी सीमेंट कंक्रीट फ्लोरिंग पर 24.12 लाख, दीवारों के प्लास्टर पर 35.10 लाख और एक्रेलिक पेंट पर 14.11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।