फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Residents became helpful in the crisis, feeding the needy, donating blood

संकट में मददगार बने शहरवासी, जरूरतमंदों को खिला रहे खाना, कर रहे रक्तदान

Thu, 02 Apr 2020 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Residents became helpful in the crisis, feeding the needy, donating blood
चंडीगढ़। लॉकडाउन के वक्त जरूरतमंदों की मदद के लिए शहर की समाजसेवी संस्थाओं के साथ लोग भी उठ खड़े हुए हैं। वे इलाके में जाकर जरूरतमंद को खाना बांट रहे हैं। जरूरत पड़ने पर राशन भी बांट रहे हैं। यही नहीं कुछ संस्थाएं ब्लड बैंक में रक्त की कमी दूर करने के लिए पीजीआई में जाकर ब्लड डोनेट कर रही हैं। इन संस्थाओं का कहना है कि उनके लिए इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है। जब तक उनके हाथ मजबूत रहेंगे, तब तक वे लोगों की मदद करते रहेंगे।
विज्ञापन

खुड्डा अली शेर के लोग जरूरतमंदों को खिला रहे खाना
चंडीगढ़ के गांव खुड्डा अली शेर के किसान पिछले नौ दिनों से जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। उनके गांव के लोग एकजुट होकर राशि जुटाते हैं, जिससे सामान लाया जाता है और सुबह से ही खाना बनाने की तैयारी शुरू होती है। उसके बाद रैनबसेरा व अन्य जगहों पर जाकर यह किसान लोगों को खाना खिलाते हैं। गांव के अवतार सिंह, सोनी सिंह, गुरप्रीत सिंह, मेजर सिंह ने बताया कि वे एक दिन में एक हजार लोगों को खाना खिला रहे हैं। उनकी दिन में तीन गाड़ियां निकलती हैं, जो जगह-जगह जाकर खाना बांटती हैं। दोनो टाइम वे खाना बांटते हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड युवा मंच ब्लड बैंक की कमी को कर रहे पूरा
लॉकडाउन की वजह से पीजीआई ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी हो गई है। इस कमी को पूरा करने के लिए उत्तराखंड युवा मंच के सदस्य पीजीआई में जाकर रक्तदान कर रहे हैं। महासचिव गणेश रावत ने बताया कि रक्तदान करने वालों में मनीष पवार, गणेश पुंडीर, रविराम, करमचंद और सोनू शामिल हैं। इसके अलावा सदस्य जरूरतमंद लोगों को राशन भी बांट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर बना रहे अतिरिक्त लोगों का खाना, फिर बांट रहे
सेक्टर 32 ए के लोग अपने घर पर तीन से चार लोगों का अतिरिक्त खाना बनाते हैं। रोजाना 200 पैकेट तैयार करके जरूरतमंद के पास भिजवाए जाते हैं। यह पहल सेक्टर 32 ए की रहने वाली सोशल वर्कर गीतू जैन ने शुरू की है। उन्होंने बताया कि इस बार कंजक बैठा नहीं पाए तो आसपास के लोगों से कहा गया कि वे जब दिन में खाना बनाएं तो तीन से चार व्यक्तियों का अतिरिक्त खाना बना लें। सभी ने हामी भरी और पिछले तीन दिन से फूड पैकेट बनाए जा रहे हैं। इस कार्य में उनका सहयोग उनके पति पुनीत गर्ग, सोशल वर्कर रंजना गर्ग, रेखा महाजन, सृष्टि गुप्ता, सुधा गुप्ता व अनीश गर्ग कर रहे हैं।

नयागांव में रिंपी सैनी ने बांटा राशन
नयागांव के व्यापारी रिम्पी सैनी ने बुधवार को 70 से ज्यादा जरूरतमंद परिवार को राशन बांटा है। उन्होंने गरीब परिवार को पांच किलो चावल, एक किलो दाल, पांच किलो आटा और दो किलो कच्ची सब्जी बांटी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा है। रिंपी सैनी का कहना है कि इस समय जरूरतमंद की मदद करना सबसे जरूरी है। इसलिए राशन बांटा है। आगे भी राशन बांटते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed