फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Resident of Sector-30B on the road for 'independence', returned garbage vehicles

‘आजादी’ के लिए सड़क पर उतरे सेक्टर-30बी वासी, कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को लौटाया

Thu, 04 Jun 2020 09:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Resident of Sector-30B on the road for 'independence', returned garbage vehicles
चंडीगढ़। शहर के तीन कंटेनमेंट जोन में प्रशासन ने राहत दे दी है। बापूधाम के भी 20 पॉकेट्स में से 6 पॉकेट्स खोले जा चुके हैं। इस बीच पिछले कई दिनों से कैद हुए सेक्टर-30बी के 530 मकानों में रहने वाले हजारों लोगों ने अपने इलाके को आजाद करने की मांग तेज कर दी है। वीरवार को इलाके के लोग सड़कों पर उतर आए और प्रशासन का बहिष्कार करने लगे। लोगों ने कूड़ा उठाने आई गाड़ियों को भी लौटा दिया।
विज्ञापन

सेक्टर-30बी में पिछले दो दिनों से विरोध हो रहा है। इसको देखते हुए प्रशासन के अधिकारियों ने वीरवार को यूटी गेस्ट हाउस में अफेक्टेड एरिया कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में एरिया पार्षद देवेंद्र सिंह बबला भी शामिल रहे। बैठक के खत्म होने के बाद बबला ने एक ऑडियो मैसेज के जरिए लोगों को बताया कि सेक्टर-30बी को शुक्रवार को खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन के अधिकारी सेक्टर-30बी को अभी कुछ और दिन सील रखना चाहते हैं। हालांकि लोगों की आपत्ति के बाद पूरे एरिया को खोलने के लिए वह राजी हो गए हैं। उधर, इस बारे जब प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ एक बैठक रखी गई है। प्रशासक ही इस बारे कोई फैसला लेंगे।
विज्ञापन

वीरवार को लोगों ने नहीं खरीदी सब्जी
सेक्टर-30बी के कंटेनमेंट जोन में वीरवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। लोगों ने वेंडरों से फल और सब्जी खरीदने से मना कर दिया और इलाके को खोलने की मांग करने लगे। राशन बांटने पहुंचीं प्रशासन की गाड़ियों का भी स्थानीय लोगों ने बहिष्कार कर दिया। नगर निगम की तरफ से इलाके में कूड़ा उठाने आईं गाड़ियों को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा और उन्हें बिना कूड़ा लिए ही वापस जाना पड़ा। सेक्टर-30बी के लोगों का आरोप है कि जब उनके इलाके में पिछले कई दिनों से कोई केस नहीं आया है तो उन्हें कैद करके क्यों रखा गया है। लोगों का कहना है कि पूरा शहर खुल चुका है। सभी दफ्तर खुल गए हैं, ऐसे में नौकरी करने वाले लोगों की नौकरियां जा रही हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द आजाद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बापूधाम के कुछ अन्य पॉकेट्स को भी मिल सकती है राहत
कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बन चुके सेक्टर-26 स्थित बापूधाम से अच्छी खबरों का सिलसिला शुरू हो गया है। दो दिन पहले प्रशासन ने पॉकेट नंबर 2, 3, 9, 17, 18, 19 को आजाद कर दिया था। जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में कुछ अन्य पॉकेट्स को भी खोला जा सकता है। इसके बाद वहां रहने वाले लोग अपने व्यवसाय व नौकरी पर जा सकते हैं। प्रशासन ने बापूधाम को 20 पॉकेट्स में बांटा है, जिसे फेज के हिसाब से खोला जा रहा है। प्रशासन ने 2 मई को शहर के छह इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया था। चार मई के आदेश में बापूधाम के कई इलाकों को बफर जोन में डाला गया था। यहां की सामान्य स्थिति को देखने के बाद 6 पॉकेट्स को बफर जोन से बाहर कर दिया गया है और यहां से प्रशासन की सख्ती को कम कर दिया गया है। लोगों को बाहर आने और जाने की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed