फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reshuffle: Isha Kamboj will also handle MOH wing along with fire and vendor cell

फेरबदल : फायर और वेंडर सेल से साथ एमओएच विंग भी संभालेंगी ईशा कंबोज

Fri, 17 Jan 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Reshuffle: Isha Kamboj will also handle MOH wing along with fire and vendor cell
चंडीगढ़। नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल के तहत एचसीएस अधिकारी ईशा कंबोज को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। निगम के आयुक्त अमित कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार ईशा कंबोज फायर विभाग और वेंडर सेल के साथ अब एमओएच का प्रभार भी संभालेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार संयुक्त आयुक्त (एक) गुरिंदर सिंह सोढ़ी को अकाउंट और हाउस अलॉटमेंट ब्रांच, पार्किंग ब्रांच, केयरटेकर ब्रांच, मैकेनिकल ब्रांच, इस्टैब्लिशमेंट, लीगल ब्रांच, मॉनिटरिंग सेल और को-ऑर्डिनेशन सेल, ग्रीवेंस और पेंडिंग रेफरेंस, आरटीआई ब्रांच और कालोनी और लाइसेंसिग ब्रांच की जिम्मेदारी दी गई है। संयुक्त आयुक्त (दो) एचसीएस ईशा कंबोज को फायर और इमरजेंसी सर्विस, चीफ फायर ऑफिसर, स्वच्छ भारत मिशन, एमओएच विभाग से संबंधित सभी कार्य, प्राइमरी हेल्थ, वेंडर सेल, एनफोर्समेंट ब्रांच, पब्लिक रिलेशन ब्रांच, नेशनल अर्बन लाइवलीहुड मिशन, स्पोर्ट्स और कल्चरल प्रोग्राम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयुक्त आयुक्त-3 शशि वसुंधरा को सब ऑफिस मनीमाजरा का इंचार्ज, टैक्स ब्रांच, अपनी मंडी और डे मार्केट, विज्ञापन नियंत्रण आदेश, सामुदायिक केंद्र और ओपन स्पेस की बुकिंग, एस्टेट ब्रांच, आईटी, बिल्डिंग और प्लानिंग विभाग की जिम्मेदारी दी है। वहीं, चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा इंजीनियरिंग विंग के साथ, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और अमृत योजना का काम भी देखेंगे। यह आदेश नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार की तरफ से जारी किए हैं।

अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के डॉक्टर कक्ष से पर्स उठाकर नर्सिंग ऑफिसर के सामने से 

अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के डॉक्टर कक्ष से पर्स उठाकर नर्सिंग ऑफिसर के सामने से 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article