फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reserve price of free hold flat of Sector-63 will now be one crore rupees

सेक्टर-63 के फ्री होल्ड फ्लैट का आरक्षित मूल्य अब होगा एक करोड़ रुपये

Fri, 16 Jul 2021 02:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
Reserve price of free hold flat of Sector-63 will now be one crore rupees
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) विभिन्न सेक्टरों और कॉलोनियों में खाली पड़ी संपत्तियों की ई-टेंडरिंग करने में लगा हुआ है। इसमें सीएचबी की वह संपत्तियां भी बिक गई हैं, जो पिछले कई साल से खाली पड़ी थीं। लोगों की रुचि को देखते हुए सीएचबी ने फ्री होल्ड संपत्तियों के आरक्षित मूल्य में बढ़ोतरी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वीरवार को फैसला लिया गया है कि अगली ई-टेंडरिंग में सेक्टर-63 के फ्री होल्ड फ्लैट्स का आरक्षित मूल्य एक करोड़ रुपये तय किया जाएगा, जबकि इससे पहले इन फ्लैट्स का आरक्षित मूल्य 86.24 लाख रुपये तय किया गया था। पिछले कुछ साल में बोर्ड को इन संपत्तियों के लिए अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। साल 2019 में सीएचबी की संपत्तियों के लिए एक भी आवेदन नहीं आया था। यही कारण है कि बोर्ड ने अपनी सभी संपत्तियों के दाम को 10 प्रतिशत कम कर दिया था, लेकिन अब जब लोग इन्हें खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं तो बोर्ड ने दोबारा इनमें बढ़ोतरी करनी शुरू कर दी है। बुधवार को भी बोर्ड ने सेक्टर-63 में टू-बेडरूम फ्लैट का आरक्षित मूल्य 67.31 लाख की जगह 70 लाख रुपये और सेक्टर-51 के एमआईजी फ्लैट का आरक्षित मूल्य 83.27 लाख व 84.46 लाख की जगह 90 लाख रुपये तय करने का फैसला लिया था। सीएचबी के एक अधिकारी के अनुसार अगर अगली ई-टेंडरिंग में उन्हें अच्छा रिस्पांस मिलता है तो आरक्षित मूल्य में आगे भी बढ़ोतरी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed