{"_id":"72d30854177a0d7fbeb521ff10d86049","slug":"republic-day-special-of-saregamapa-little-champs-with-mika-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारेगामापा लिटिल चैंप्स का ‘रिपब्लिक डे स्पेशल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारेगामापा लिटिल चैंप्स का ‘रिपब्लिक डे स्पेशल’
सीमा एस आनंद/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 24 Jan 2015 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कट- कट- कट, क्या कर रहे हैं आदित्य जी। यह बोल हैं डायरेक्टर के जिन्हें बार-बार आदित्य के लिए शूटिंग रोकनी पड़ती है। सारेगामापा लिटिल चैंप्स के सेट पर सामने स्क्रीन पर आने वाले लिटिल चैंप्स की एडवटाइजमेंट के बोल लिखे हैं लेकिन आदित्य उसे बोलते-बोलते अटक जाते हैं। फिर बच्चों की तरह दांतों में अंगुलियां दबाकर चार्मिंग आदित्य कहते हैं चलो एक बार फिर बोलते हैं। आखिर पांचवीं बार वे इसमें कामयाब हो जाते हैं। आदित्य का कहना है कि इस बार लिटिल चैंप्स में कंपीटिशन बहुत ही लाइट से होंगे।
विज्ञापन
मीका की एंट्री
तभी मीका पहुंचते हैं जी टीवी के सेट पर। मीका समय से चार घंटे लेट जरूर हैं, लेकिन आते ही स्टेज पर जान डाल देते हैं। जितनी देर मीका अपने डायलॉग रटने में लगे हैं परदे के पीछे से बच्चों की प्रैक्टिस की आवाजें और हल्का-हल्का सा संगीत सुनने को मिलता है। इस वीकेंड का एपिसोड ‘रिपब्लिक डे स्पेशल’ होगा।
विज्ञापन
पंजाब के पुत्तर रिधम कल्याण से मिलकर तो मीका गदगद हो उठते हैं। चटक रंग का कुर्ता और लुंगी पहने रिधम के साथ सभी बच्चे और मीका ‘थोड़ी सी धूल मेरे वतन की.... रंग दे बसंती...’ के साथ फ्लोर पर आते हैं। पंजाबी गायक मीका ने रिधम के लिए चश्मा और स्कार्फ भी मंगवाया और रिधम को अपनी प्रतिभा को और निखारने के गुर भी सिखाए।
विज्ञापन
मीका के साथ मस्ती
मीका सभी प्रतिभागियों को चूमकर कहता है कि अंतरा और केशव तो मेरे देखे हुए हैं अब देखना है बाकी के बच्चे कैसा परफार्म करते हैं। मस्ती करने में सबसे आगे मीका इस शो के विशेष अतिथि हैं। जब मीका सेट पर हों तो सभी को ढेर सारी मस्ती, धमाल की उम्मीद रहती ही है।
को-आर्डिनेटर भी अपने काम में परफेक्ट
पूरा स्टेज दर्शकों से भरा है, दर्शकों में ज्यादातर बच्चों के अभिभावक हैं तभी को-आर्डिनेटर खुर्शीद बोल उठती हैं- चलो, चलो सभी तालियां बजाओ।
सेट के पीछे
सेट के बाहर आफिस ब्वॉय पूछ रहे हैं महेश, राजू है क्या, मीका बुला रहा है।
हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे
यह सब देखने के लिए हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे जी टीवी के सामने बैठे और देखें मस्ती से भरपूर ‘निसान सारेगामापा लिटिल चैंप्स’। इसे देखकर आप अगले सप्ताह के लिए फिर से एनर्जी से भर जाएंगे।