फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Republic Day 2021: Republic Day full dress rehearsal in Chandigarh

गणतंत्र दिवस परेड : चंडीगढ़ में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, कदमताल मिलाते दिखे जवान

Sun, 24 Jan 2021 04:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 Jan 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
Republic Day 2021: Republic Day full dress rehearsal in Chandigarh
रिहर्सल करते चंडीगढ़ पुलिस के जवान। - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस से पूर्व चंडीगढ़ में तैयारियां जोरों पर हैं। 72वें गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सेक्टर- 17 स्थित परेड ग्राउंड में चंडीगढ़ पुलिस ने रविवार को फुल ड्रेस परेड रिहर्सल किया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत के बाद अभ्यास परेड का निरीक्षण किया और परेड के मार्च की सलामी ली।  

विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस रविवार सुबह से सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड समेत आसपास में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया था। करीब 10 बजे शुरु हुए समारोह में चंडीगढ़ के अलग-अलग विंग के जवान मौजूद रहे। जिसमें जवानों ने परेड अभ्यास किया। कड़ाके की ठंड में भी जवानों में भरपूर जोश नजर आया। इस दौरान जवान कदमताल मिलाते नजर आए। बाइक से भी जवानों ने परेड की रिहर्सल की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि परेड का समय सुबह साढ़े नौ बजे रखा गया था। लेकिन समारोह को सुबह 10 बजे शुरु किया गया। इस दौरान डीसी मनदीप सिंह बराड़, एसएसपी कुलदीप सिंह चहल, यातायात एसएसपी मनीष चौधरी, एसपी मनोज कुमार मीणा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed